ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

By @dmin
Published: July 27, 2021
Share
बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। यूपीएटीएस ने मंगलवार को मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग बांग्लादेश से महिलाओं व बच्चों को अवैध रूप से भारत लाकर बेचते थे। मानव तस्करी के इस गिरोह को पकडऩे के लिए यूपीएटीएस के 30 अधिकारियों ने 36 घंटे से अधिक का ऑपरेशन किया। एटीएस को आरोपियों के पास से मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बांग्लादेश नागरिकता पहचान पत्र, एटीएम, रेलवे टिकट व यूएनएचसीआर के कार्ड की छायाप्रति, पांच बांग्लादेशी टका और 24480 रुपये बरामद हुए हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी एटीएस को पिछले कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह बांग्लादेश व म्यांमार के नागरिकों को अवैध रूप से भारत में लाकर और उनके नकली दस्तावेज तैयार करवाकर उन्हें भारत के विभिन्न राज्यों एवं एनसीआर क्षेत्र जैसे नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में बसाता है।

ATS टीम को पड़ा चला कि एक शख़्स रोहिंग्या और बांग्लादेशी महिलाओं और बच्चों को अवैध तरीके से भारत में लाकर उन्हें असामाजिक तत्वों को बेच देता है। सूचना मिली कि कुछ रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को ट्रेन से दिल्ली ले जाया जा रहा है: प्रशांत कुमार, ADG(कानून व्यवस्था),यूपी (1/2) pic.twitter.com/KM86UfC5KR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2021

जांच करने पर पता चला कि गिरोह का सरगना मोहम्मद नूर उर्फ नूरुल इस्लाम है जो रोहिंग्या व बांग्लादेशी महिलाओं को शादी और पुरुषों व बच्चों को फैक्ट्रियों में काम करने जैसे प्रलोभन देकर अवैध रूप से भारत में लाकर बसाता है व शादी कराने और बेहतर जिंदगी मुहैया कराने का झांसा देकर उन्हें असामाजिक तत्वों के हाथों बेच देता है। इसके बदले ये मानव तस्कर पीडि़त व्यक्तियों, महिलाओं व बच्चों का आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण करते हैं। इससे धन अर्जित करते हैं।

निगरानी में पता चला कि नूर मोहम्मद कुछ रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों के साथ ट्रेन से दिल्ली जा रहा है। जिस पर यूपी एटीएस की टीम ने पांच व्यक्तियों को गाजियाबाद में ट्रेन से उतारकर उनसे पूछताछ की। गिरोह के सरगना ने बताया कि उनका एक साथी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनसे मिलने आने वाला है जिसकी सूचना पर उस व्यक्ति को भी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर सभी छह व्यक्तियों को एटीएस मुख्यालय लखनऊ लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद इस गिरोह में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

VIP जिले का सरकारी अस्पताल का हाल देख भड़के कलेक्टर, गैरहाजिर Doctor की कटेगी पगार
असम में भीषण बाढ़ का कहर, सड़कों पर रहने के लिए मजबूर लोग
साइकिल से कोचिंग जा रहे बच्चों के समूह को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, तीन घायल
धर्मांतरण के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, एक हजार धर्मांतरितों की हुई घर वापसी
राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया प्रस्ताव पारित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट: गरीबी और मजबूरी में भीख मांगता है आदमी, इस पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं सुप्रीम कोर्ट: गरीबी और मजबूरी में भीख मांगता है आदमी, इस पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं
Next Article 'कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ' को राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ वी.आर.भगत ने किया रवाना ‘कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ’ को राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ वी.आर.भगत ने किया रवाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?