ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ’ को राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ वी.आर.भगत ने किया रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

‘कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ’ को राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ वी.आर.भगत ने किया रवाना

By @dmin
Published: July 27, 2021
Share
'कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ' को राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ वी.आर.भगत ने किया रवाना
'कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ' को राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ वी.आर.भगत ने किया रवाना
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय (आरओबी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण अभियान के प्रति आम जनता में जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक ‘कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ’ का संचालन किया जा रहा है । इस ‘कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ’ को छत्तीसगढ़ शासन के राज्य टीकाकरण अधिकारी, डॉ. वी.आर. भगत ने आज झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और प्रादेशिक लोक संपर्क कार्यालय (आरओबी), रायपुर के अपर महानिदेशक, अभिषेक दयाल सहित पीआईबी-आरओबी, रायपुर के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे। समारोह के दौरान संदेश लिखित कैप और मॉस्क का वितरण किया गया। इस मौके पर गीत और नाटक प्रभाग के लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के राज्य टीकाकरण अधिकारी, डॉ. वी.आर. भगत ने कहा कि प्रादेशिक लोक संपर्क कार्यालय (आरओबी), रायपुर का यह प्रयास सराहनीय है। कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका अवश्य लगवाना चाहिए ताकि हम कोरोना जैसी गंभीर महामारी से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद भी कोविड उचित व्यवहार को हमें नहीं भूलाना है ।

‘कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ’ के संबंध में संक्षिप्तण जानकारी देते हुए अपर महानिदेशक, अभिषेक दयाल ने बताया कि यह रथ आगामी सात दिनों तक राजधानी रायपुर के विभिन्न् क्षेत्रों में जाकर कोविड-19 टीकाकरण संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर कर, टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करेगा। कार्यक्रम का संचालन, प्रादेशिक लोक संपर्क कार्यालय (आरओबी), रायपुर के कार्यालय प्रमुख, शैलेष फाये ने किया ।

50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, फोन नंबर समेत ये जानकारियां हुई सार्वजनिक-रिपोर्ट
बिना मास्क घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती…. समझाइश के साथ मास्क भी पहनाया
चपरासी, खानसामा और चौकीदार का भी दौरा करवा दीजिए, राहुल गांधी के सलाहकार सचिन के दौरे पर भाजपा का तंज
बड़ी खबर – अलर्ट: भारत में बड़े हमले की फिराक में आंतकी संगठन आईएसआईएस खुरासान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी
कोविड टीके के परिवहन के लिए हवाईअड्डे, विमान और कार्गो कंपनियां तैयारी में जुटीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
Next Article देश में अगले महीने से बच्चों के लिए आएगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी देश में अगले महीने से बच्चों के लिए आएगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?