ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तरवासियों को शीघ्र मिलेगी सर्व सुविधायुक्त खेल परिसर की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बस्तरवासियों को शीघ्र मिलेगी सर्व सुविधायुक्त खेल परिसर की सौगात

By @dmin
Published: July 28, 2021
Share
बस्तरवासियों को शीघ्र मिलेगी सर्व सुविधायुक्त खेल परिसर की सौगात
बस्तरवासियों को शीघ्र मिलेगी सर्व सुविधायुक्त खेल परिसर की सौगात
SHARE
  • खेल प्रतिभाओं को तराशने एवं आगे बढ़ाने में साबित होगा मील का पत्थर

बस्तर। अपने मनोरम प्राकृतिक सौन्दर्य एवं विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के कारण पूरे देश एवं दुनिया में विख्यात बस्तर की धरा खेल प्रतिभाओं से भी परिपूर्ण रही है। इन खेल प्रतिभाओं को तराशने एवं उन्हें अनुकूल सुविधा मुहैया कराने की आवश्यकताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य शासन के विशेष प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना का बस्तरवासियों का सपना शीघ्र साकार होने जा रहा है। इस वर्ष के अंत तक जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में खेलों के लिए कई सुविधाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इसके साथ ही वर्ष 2022 के शुरूआत में ही बस्तरवासियों को बहुउद्देशीय एवं बहुउपयोगी खेल परिसर की बहुप्रतिक्षित सौगात मिल जाएगी।

बस्तर की खेल प्रेमी जनता की मंशा अनुरूप राज्य शासन की विशेष पहल से लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से कई खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह खेल परिसर आदिवासी बहुल बस्तर संभाग की खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा उन्हें जरूरी सुविधा प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि संभाग मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर मैदान में वृहद स्तर पर बहु उपयोगी खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इस खेल परिसर में 4 करोड़ 48 लाख रूपए लागत की बहुउद्देशीय बॉलीबाल हाल के अलावा 400 मीटर कॉम्पीटीशन एवं 200 मीटर वार्मअप सिंथेटिक ट्रेक, 120 मीटर आरचरी रेंज के अलावा एक ही परिसर में इंडोर खेलों की खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों की पूर्ण सुविधा से युक्त बहुउद्देशीय हाल का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा खेल परिसर में ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी कोर्ट, बॉलीबॉल कोर्ट व 200 मीटर 6 लेन का पै्रक्टिस टेऊक निर्माण कार्य किया जाना है। इसके साथ ही इस परिसर में लंबी दौड़, तीरंदाजी, कबड्डी, बॉलीबॉल, ऊंची कूद आदि के लिए भी मैदान व कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बस्तर के खिलाडिय़ों एवं खेल प्रेमियों केे द्वारा फुटबाल, क्रिकेट मैदान, 400 मीटर सिंथेटिक टेऊक एवं मल्टीपरपस हाल निर्माण की लम्बे समय से मांग की जा रही थी।

इस क्रीड़ा परिसर में निर्माणाधीन खेल मैदान अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप तैयार किये जा रहे हैं। जिससे की बस्तर में आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन किया जा सके। राज्य शासन के मंशानुरूप समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त ढ़ंग से इस खेल परिसर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने हेतु कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यहां की खेल प्रतिभाएं उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं सुविधाओं के मिलने से आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा को स्थापित करने में सफल होंगी।

विजेता कॉम्प्लेक्स स्थित शासकीय आवासीय परिसर में नवरात्र की धूम, माता की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केन्द्र
फिर शुरू हुई ड्रक ड्राइवरों की हड़ताल, हिट एंड रन कानून के खिलाफ हुए एकजुट… जानिए क्या-क्या है डिमांड
Big Breaking : कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला थाने में एफआईआर
यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद गोदाम सील
तेज रफ्तार का कहर: नशे में धूत कार चालक ने दो बाइक को मारी टक्कर, युवती सहित चार की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य महिला आयोग में नवनियुक्त सदस्यों के आने से प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी- डॉ. नायक राज्य महिला आयोग में नवनियुक्त सदस्यों के आने से प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी- डॉ. नायक
Next Article संसद में गूंजा खेला होबे का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे संसद में गूंजा खेला होबे का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?