ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलरामपुर में दिल दहला देने वाला मामला: परिजनों ने नदी में फेंक दिया कोरोना पीड़ित का शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बलरामपुर में दिल दहला देने वाला मामला: परिजनों ने नदी में फेंक दिया कोरोना पीड़ित का शव

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम
दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम
SHARE

बलरामपुर (एजेंसी)। बलरामपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोरोना पीडि़त के शव को घर ले जा रहे परिजनों ने तुलसीपुर हाईवे पर स्थित राप्ती नदी के सिसई घाट से शनिवार की दोपहर बारिश के दौरान एक शव नदी में फेंक दिया। मामले का वीडियो वायरल हो जाने से प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एडीएम ए के शुक्ल ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी। सीएमओ डॉक्टर वी बी सिंह ने बताया कि जांच के बाद यह पता चला है कि शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी प्रेम नाथ मिश्रा को गत 25 मई के दिन सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उनके भतीजे संजय कुमार ने प्रेमनाथ को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 28 मई को प्रेम नाथ की मौत हो गई। 29 मई की दोपहर प्रेमनाथ का शव भतीजे संजय कुमार ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत प्राप्त किया।

शव को घर ले जाते समय संजय कुमार तथा उसके साथी ने बारिश के बीच शव पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया और फरार हो गए। शव को फेंकने के दौरान कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला है। 
देहात कोतवाली में संजय कुमार तथा उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया गया है। देहात कोतवाल विद्यासागर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि कोरोना काल के दौरान मई महीने में बड़ी संख्या में शव प्रदेश के कई जिलों में गंगा नदी में उतराते देखे गए थे जिसे लेकर प्रदेश सरकार निशाने पर आ गई थी। तब लोगों में आम धारणा यह थी कि कोरोना संक्रमण से बड़ी संख्या में हो रही मौतों से शवों का अंतिम संस्कार भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। राप्ती नदी में शव फेंके जाने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विधानसभा चुनाव 2023: दो मुख्यमंत्रियों का बिलासपुर में जनसभा, इस संभाग की 24 सीटों पर नजर
CG के अफसरों का बड़ा गड़बड़ झाला, पचा गए सरकारी खजाने का 82 लाख रुपया… 16 निकायो को नोटिस
हैप्पी बर्थडे रितेश: आर्किटेक्ट से बने अभिनेता, मुख्यमंत्री का बेटा होने के बावजूद अभिनय में बनाया करियर…
कोविड-19 आपातकालीन सेवा सहित खाद्यन्न उपलब्धता, वैक्सीनेशन, सैम्पलिंग के लिए रिसाली निगम प्रशासन ने जारी किया हेल्फ लाईन नंबर
ICC Ranking : सीरीज जीत के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची, T-20 में भी है नंबर वन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक वोरा ने कहा- कोविड काल में सामाजिक संगठनों का सहयोग सराहनीय… ब्राम्हण समाज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 226 # 30 may 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?