ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बयान: ‘सेना में भर्ती प्रक्रिया सिर्फ रुकी है, बंद नहीं हुई’, जानें क्यों सरकार को संसद में देना पड़ा यह जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बयान: ‘सेना में भर्ती प्रक्रिया सिर्फ रुकी है, बंद नहीं हुई’, जानें क्यों सरकार को संसद में देना पड़ा यह जवाब

By @dmin
Published: March 21, 2022
Share
राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें
राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय सेना में भर्ती को लेकर बवाल मचा हुआ है। संसद में भी इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा। सोमवार को राज्यसभा में एक सवाल के उत्तर में बोलते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए स्थगित की गई है।

उन्होंने कहा कि भले ही कोरोनावायरस संक्रमण धीमा हो गया है, लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय सेना में भर्ती के लिए युवाओं की बड़ी भीड़ आती है। इस उद्देश्य के लिए बड़े भर्ती मेलों का आयोजन नहीं किया जा रहा है। अजय भट्ट ने यह भी कहा कि सरकार ने इसे रोका नहीं है।

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने यह जवाब राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल के लिखित जवाब में दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण राजस्थान सहित पूरे देश में सभी रिक्रुटमेंट और जोनल रिक्रूटमेंट जोन ऑफिस ने भर्ती रैलियों पर अगले आदेश तक रोक लगा रखी है। कोरोना की स्थिति में सुधार होने तक इस पर रोक लगी रहेगी।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में एक प्रश्न के पूरक के लिखित उत्तर के में कहा कि 2020 में भारत में महामारी की शुरुआत के बाद 2020-21 और 2021-22 के दौरान भारतीय सेना में भर्ती निलंबित रही। हालांकि, 2020-21 में भारतीय नौसेना में 2,722 व्यक्तियों और भारतीय वायु सेना में 8,423 व्यक्तियों को नामांकित किया गया था। इसी तरह 2021-22 में भारतीय नौसेना में 5,547 और भारतीय वायुसेना में 4,609 लोगों को नामांकित किया गया था।

2018-19 में 53,431 उम्मीदवारों को भारतीय सेना में नामांकित किया गया था, जबकि 2019-20 में यह संख्या 80,572 थी। लिखित उत्तर में यह भी कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों की जनशक्ति आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त भर्ती की जाती है।

एनसीपी सदस्य वंदना चव्हाण द्वारा सशस्त्र बलों में लड़ाकू भूमिकाओं में महिलाओं की भर्ती पर पूछे गए पूरक प्रश्न के बारे में भट्ट ने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं की भर्ती के प्रावधानों का पालन किया जा रहा है और अन्य मुद्दों पर विचार किया जा रहा है।

Jio phone next: 1999 रुपये देकर खरीद सकेंगे जियो फोन नेक्स्ट, दिवाली से शुरू होगी बिक्री
कोरोना से निपटने सांसद निधि हटाने वाले मामले में केंद्र सरकार के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रखा बरकरार
कोरोना के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप टला, आईपीएल को लेकर बीसीसीआई कर सकता है घोषणा
कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली
खुश हैं सूर्य देव : छठ पर नासा ने जारी की सूरज की Smiling तस्वीर… आप भी देखें यह खास तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हज़ार 890 कोविड के टीके लगाए गए… नई लहर का बढ़ा डर: देश में हर वयस्क को लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज! सरकार बना रही प्लान
Next Article यूक्रेन में युद्ध पर है चीन की नापाक नजर, रूस से सीख ताइवान पर ले सकता है बड़ा फैसला यूक्रेन में युद्ध पर है चीन की नापाक नजर, रूस से सीख ताइवान पर ले सकता है बड़ा फैसला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?