ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदलाव की बयार: लाल सलाम के नारों की जगह वर्णमाला सीखेंगे बच्चे, नक्सलगढ़ में पहली बार बजी स्कूल की घंटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

बदलाव की बयार: लाल सलाम के नारों की जगह वर्णमाला सीखेंगे बच्चे, नक्सलगढ़ में पहली बार बजी स्कूल की घंटी

By Om Prakash Verma
Published: June 27, 2024
Share
बदलाव की बयार: लाल सलाम के नारों की जगह वर्णमाला सीखेंगे बच्चे, नक्सलगढ़ में पहली बार बजी स्कूल की घंटी
बदलाव की बयार: लाल सलाम के नारों की जगह वर्णमाला सीखेंगे बच्चे, नक्सलगढ़ में पहली बार बजी स्कूल की घंटी
SHARE

सुकमा। अक्सर नक्सलवाद और नक्सली घटनाओं के लिए ही चर्चे में रहने वाला सुकमा जिला शिक्षा के शिक्षा क्षेत्र में नए बदलाव कर रहा है। जहां लाल सलाम के नारे ही गूंजा करते थे वहां अब स्कूल की घंटी और बच्चों की एबीसीडी सुनने को मिल रही है। यह सुखद तस्वीर सुकमा जिले के दुलेड़ एलमागुंडा की है, जहां आजादी के 77 साल के बाद स्कूल खुला है।

हालांकि स्कूल झोपड़ी में है, क्योंकि इन इलाकों में व्यवस्थाओं को अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब यहां बच्चे गांव में ही रहकर शिक्षा की अलख जला पाएंगे। जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली कि स्कूल अब गांव में ही खुलेगा तो ग्रामीणों ने मिलकर बच्चों के लिए एक अस्थाई स्कूल का निर्माण झोपड़ी के रूप में किया। गौरतलब है कि इन इलाकों में शिक्षा से कटाव की मुख्य वजह गांव-गांव में स्कूल न हो पाना भी बताया जाता है।

2006 में जब सलवा जुडुम शुरू हुआ था तो सारे गांव से लोग राहत शिविर में ले जाए गए थे। इस दौरान एक दो स्थानों पर खाली स्कूल और अस्पताल को अस्थाई रूप से सुरक्षा कैंप के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। जिस वजह से नक्सली संगठन ने जिले भर के संवेदनशील इलाकों के स्कूलों व अस्पतालों को क्षतिग्रस्त कर दिया था, ताकि इन भवनों में सुरक्षाबल कैंप ना लगा पाए।

इसके बाद से शिक्षा के हालात इन इलाकों में बदतर हो गए। अंदरुनी गांव के बच्चों को आश्रमों और पोटाकेबिनों में शिक्षा से जोड़ा गया, लेकिन 50 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण अंदरूनी इलाकों में ही रह गए। जिनके बच्चे शिक्षा से नहीं जुड़ पाए, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में जिन घरों में दो बच्चे होते हैं। एक बच्चे को घर में ही घर की देखभाल खेती बड़ी और घर के कामकाज के लिए रखा जाता है। जिस वजह से वह बच्चा स्कूल गांव में न होने की वजह से शिक्षा से नहीं जुड़ पाता।

प्रत्येक घर में एक बच्चे की अगर यह स्थिति है तो समझ लीजिए कि ऐसे कितने बच्चे शिक्षा से नहीं जुड़ पाए। फिलहाल अंदरूनी इलाकों में सरकार अपनी पहुंच पकड़ मजबूत कर रही है और गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। 26 जून को जब प्रदेश भर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम चलाया गया तो इस गांव के लिए बेहद खुशी का पल था। जब स्कूल गांव तक पहुंचा और बच्चे गांव में ही रहकर शिक्षा से जुड़ पाए अब वह बच्चा जो घर में देखभाल के लिए रोका जाता है। वह भी शिक्षा से अछूता नहीं रहेगा ।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बलौदाबाजार में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1098 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार
पीएम मोदी ने किया नोएडा में बने देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन
महिलाओं को उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाया यह प्लान, चौंकाने वाले होंगे चालीस फीसदी टिकट!
कपिल सिब्बल का राहुल गांधी पर निशाना, करीबी भी साथ छोड़ गए, कांग्रेस में अध्यक्ष तक नहीं
अवादा ग्रुप नेकिया अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 का नेतृत्व: डिकार्बनाइज़ेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने शुरू किया जनदर्शन, पांच साल बाद लोगों को मिला सीधे अपने मुख्यमंत्री से मिलने का मौका
Next Article Share Market: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 78000 के पार Share Market: शेयर बाजार की छलांग जारी; सेंसेक्स 79000 पार कर नए हाई पर, निफ्टी भी नए शिखर पर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?