ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी डील: जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर का एलान, 11500 करोड़ रुपये का होगा निवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessEntertainmentFeatured

बड़ी डील: जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर का एलान, 11500 करोड़ रुपये का होगा निवेश

By @dmin
Published: September 22, 2021
Share
बड़ी डील: जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर का एलान, 11500 करोड़ रुपये का होगा निवेश
बड़ी डील: जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर का एलान, 11500 करोड़ रुपये का होगा निवेश
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी) । आज एंटरटेनमेंट सेक्टर में एक बड़ी मर्जर डील की खबर सामने आई। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment) ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures India) के साथ मर्जर की घोषणा की है। यानी अब जी एंटरटेनमेंट का अब सोनी पिक्चर्स में विलय होगा। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि सोनी 1.57 अरब डॉलर यानी करीब 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा और विलय के बाद इसके पास 52.93 फीसदी की नियंत्रक हिस्सेदारी होगी। वहीं जी लिमिटेड के शेयरधारकों के पास 47.07 फीसदी हिस्सेदारी होगी। निवेश की रकम का इस्तेमाल ग्रोथ के लिए किया जाएगा।

पुनीत गोयनका होंगे मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ
जी लिमिटेड के बोर्ड ने विलय के लिए मंजूरी दे दी है। पुनीत गोयनका मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने रहेंगे। दोनों कंपनियों के टीवी कारोबार, डिजिटल एसेट्स, प्रोडक्शन ऑपरेशंस और प्रोग्राम लाइब्रेरी को मर्ज किया जाएगा। दोनों कंपनियों के बीच नॉन-बाइंडिंग अग्रीमेंट का करार हुआ है। डील का ड्यू डिलिजेंस अगले 90 दिनों में पूरा होगा। मौजूदा प्रमोटर फैमिली जी के पास अपनी हिस्सेदारी को चार फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी तक करने की पूरी स्वतंत्रता होगी।

रणनीतिक वैल्यू पर भी किया गया गौर 
विलय का प्रस्ताव शेयरधारकों को उनकी मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। मालूम हो कि जी टीवी जैसे ब्रांडों के साथ टीवी प्रसारण और डिजिटल मीडिया में उपस्थिति रखने वाला जी, बोर्ड से सीईओ पुनीत गोयनका के बाहर निकलने सहित प्रबंधन में फेरबदल के लिए शीर्ष निवेशकों के दबाव में है। जी के बोर्ड ने कहा कि उसने ‘इस डील के लिए न केवल वित्तीय पैरामीटर्स का मूल्यांकन किया है, बल्कि रणनीतिक वैल्यू पर भी गौर किया है, जो नए साझेदार के आने से मिलेगी।’

जी एंटरटेनमेंट के शेयर में जोरदार उछाल
आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में जोरदार उछाल आ रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर यह 281.20 के स्तर पर खुला। सुबह 10.11 बजे यह 62.10 अंक (24.29 फीसदी) के जोरदार उछाल के साथ 317.75 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 255.65 पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 29972.89 करोड़ रुपये है।

बैकुंठ–उरकुरा के बीच चौथी रेल लाइन निर्माण परियोजना को रेल मंत्रालय की स्वीकृति
कोरोना संकट के बीच सीजी क्वीन काजल श्रीवास की सराहनीय पहल… जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने शुरू किया ‘कोई न रहे भूखा’ मुहीम
तेजी से खाली होने लगे धान खरीदी केन्द, 100 लाख 25 हजार मेट्रिक टन धान का हो चुका उठाव
किसानों के खेतों में बिखरेगी म्यूटेंट सुगंधित धान की महक
Rejuvenation of Ponds:धमधा फिर बनेगी तालाबों की नगरी, दिया ”हमर तालाब हमर धरोहर” का नारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट कोरोना से बड़ी राहत: 6 माह बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, संक्रमितों की संख्या भी हुई 30 हजार से नीचे
Next Article अफगानिस्तान पर नियंत्रण को लेकर नोक-झोक, पाक सेना और आईएसआई प्रमुख के बीच बढ़ी दरार अफगानिस्तान पर नियंत्रण को लेकर नोक-झोक, पाक सेना और आईएसआई प्रमुख के बीच बढ़ी दरार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?