ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, हड़ताल से सैकड़ों पंप सूखे, नहीं मिल रहा पेट्रोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsNewsRaipur

बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, हड़ताल से सैकड़ों पंप सूखे, नहीं मिल रहा पेट्रोल

By @dmin
Published: October 8, 2022
Share
बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, हड़ताल से सैकड़ों पंप सूखे, नहीं मिल रहा पेट्रोल
बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, हड़ताल से सैकड़ों पंप सूखे, नहीं मिल रहा पेट्रोल
SHARE

रायपुर. नई परिवहन दर को लेकर छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम टैंकर ऑनर एसोसिएशन के सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचीपीसीएल) के पेट्रोल पंप सूखने के कगार पर हैं। बीपीसीएल के 240 पेट्रोल पंप पूरी तहर खाली हो गए हैं। वहीं 237 पेट्रोल पंपों में सिर्फ दो दिनों का ही पेट्रोल पंप है। दूसरी ओर एचपीसीएल के 100 से ज्यादा पेट्रोल पंप भी शुक्रवार को बंद रहे। कारण यह है कि एचपीसीएल के डिपो में पेट्रोल का स्टॉक नहीं है। कम स्टॉक मिलने के कारण प्रदेश के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद हो रहे हैं। लखोली के डिपो से पूरे प्रदेश में बीपीसीएल के 477 पेट्रोल पंप में पेट्रोल की आपूर्ति बंद हो चुकी है। शनिवार को भिलाई में भी ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद रहे यहां आए वाहन चालकों को बिना पेट्रोल के लौटना पड़ा।

3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एसोसिएशन
बीपीसीएल की नई निविदा में परिवहन दर वर्तमान से 30 प्रतिशत कम कर दिए जाने से टैंकर ऑनर्स को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कंपनी में ढाई सौ टैंकर से परिवहन होता रहा है, जिसे नई निविदा में मात्र 109 टैंकर कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम टैंकर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए परिवहन सेवा ठप कर दी गई है। एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपेगा।

महंगाई के हिसाब से तीस फीसदी कम नई परिवहन दर
बीपीसीएल ने आगामी पांच वर्षों के लिए नई निविदा में 12 केएल का 2.72 रुपए और 20 केएल का 2.55 रुपए परिवहन दर घोषित किया है, जबकि वर्तमान में 12 केएल 3.55 रुपए आरटीकेएम व 20 केएल 3.24 रुपए आरटीकेएम है। नई निविदा में परिवहन दर लागू की गई है यह वर्तमान से 30 प्रतिशत कम है।

रायपुर पुलिस ने पकड़ी 9 करोड़ की चांदी, छोटा हाथी में ले जा रहे थे 928 किलो चांदी
World Cup 2023 ‘Final’: रोहित और विराट के लिए खास प्लान तैयार लेकिन शमी से बचना होगा-पैट कमिंस
Such Cruelty to wife:_ अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत, कर ली दूसरी शादी और भाई से करवाया दुष्कर्म, जाने क्या है मामला
सीएम साय ने किया श्री वेदमाता गायत्री कॉलेज का भूमिपूजन, बोले- वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा
रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई पोताई अब होगी गोबर से…. जानें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्यों दिया यह निर्देश
Next Article गैस सिलेंडर फटने से 4 लोग जिंदा जले, 16 की हालत बेहद गंभीर, धमाके से दहला एक किमी. तक का इलाका गैस सिलेंडर फटने से 4 लोग जिंदा जले, 16 की हालत बेहद गंभीर, धमाके से दहला एक किमी. तक का इलाका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?