ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल

By @dmin
Published: October 28, 2021
Share
बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
SHARE

बहादुरगढ़ (एजेंसी)। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल पंजाब की तीन महिलाओं की झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 6.15 बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने उन्हें रौंद दिया। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। एक के पांव की हड्डी टूट गई है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शवों को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह पहुंचाया गया है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मृतक आंदोलनकारी किसान महिलाओं में छिंदर कौर पत्नी भान सिंह (60), अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह (58), गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह (60) शामिल हैं। यह महिलाएं निर्धारित अवधि तक यहां किसान आंदोलन में रहकर अपनी बारी खत्म होने के बाद पंजाब जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। डिवाइडर पर बैठी थी कि झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर नंबर एचआर-55 एन-2287 ने टक्कर मार दी, जिसमें उक्त तीनों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह(60) और हरमीत कौर हादसे में घायल हो गई हैं। उन्हें बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित… आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और मेडिकल में चयनित 83 विद्यार्थी हुए सम्मानित
IGREL Renewables (आईजीआरईएल रिन्यूएबल्स) – INOXGFL (आईएनओएक्सजीएफएल) ग्रुप के निजी IPP (आईपीपी) प्लेटफॉर्म ने प्रमुख निवेशकों से 300 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी सफलतापूर्वक जुटाई
चलने नहीं देंगे रामायण एक्सप्रेस, संतों की वेशभूषा में वेटरों पर साधुओं की चेतावनी, देखे विडियो
Good News : अपने घर का सपना अब हो गया सच, भिलाई निगम क्षेत्र में 17 मार्च को होगा आवासों आबंटन
चीता प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की तैयारी कर रही सरकार, कल मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुलासा: दुर्ग में इंडियन बैंक के कर्मचारी से हुई 15 लाख की लूट, पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार, लूट की मास्टरमाइंड महिला फरार खुलासा: दुर्ग में इंडियन बैंक के कर्मचारी से हुई 15 लाख की लूट, पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार, लूट की मास्टरमाइंड महिला फरार
Next Article India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG-29 aircraft amid tension with China Aryan Khan Drug Case: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?