ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

By @dmin
Published: July 4, 2022
Share
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
SHARE

कुल्लू (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने इसकी पुष्टि की है। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में 15 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम कुल्लू को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इसकी जानकारी दी।

सड़क धंसना बताया जा रहा हादसे का कारण
हादसे का कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है। रविवार रात को हुई बारिश के कारण हादसे वाली जगह में हल्का भूस्खलन हुआ था। मलबा रोड पर आ गया था। सुबह जब बस कुल्लू की तरफ आ रही थी तो सड़क अचानक धंसने से नीचे जा गिरी। हालांकि इससे पहले यहां से दो से तीन बसें निकल चुकी थीं। वहीं, बचाव अभियान में देरी के चलने लोगों ने प्रशासन व स्थानीय विधायक पर गुस्सा निकाला।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार: पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Gustakhi Maaf: चुनावी मौसम और झूठ का समन्दर
बदमाशों को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ में एक जवान घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
रंग लाया चेम्बर का अभियान : पहले मतदान-फिर दुकान से बढ़ा प्रतिशत का मतदान
WHO ने कहा- महामारी का दूसरा साल होने जा रहा है और भी जानलेवा, जानिए क्यों बच्चों को अभी वैक्सीन नहीं देने की अपील
केरल, कर्नाटक में कई आईएसआईएस आतंकी मौजूद, बड़े हमले को दे सकते हैं अंजाम: यूएन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला, ग्रामीणों के हमले के बाद हो गया था आक्रामक
Next Article एकनाथ शिंदे सरकार बहुमत परीक्षण में पास, उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ताकत और घटी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?