ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बटवाही एक ऐसा गांव जहां होता है शत् प्रतिशत संस्थागत प्रसव… ग्रामीणों की जागरूकता की मुख्यमंत्री ने की सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

बटवाही एक ऐसा गांव जहां होता है शत् प्रतिशत संस्थागत प्रसव… ग्रामीणों की जागरूकता की मुख्यमंत्री ने की सराहना

By @dmin
Published: May 11, 2022
Share
SHARE

रायपुर । छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सरगुजा अंचल में एक ऐसा गांव है जहां महिलाओं का शत्प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहा है। प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान में उप स्वास्थ केंद्र बटवाही पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को यह जानकारी ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल जाने से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है, गंभीर किस्म के प्रकरणों पर डिलवरी के लिए प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाते है। अब घरों में प्रसव कराने की परम्परा बंद हो चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उपस्वास्थ्य केंद्र बटवाही निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों ने यहां मुख्यमंत्री को बताया कि यह ब्लॉक डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत सर्वाधिक क्लेम करने वाला ब्लॉक है। मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतरकर उपस्वास्थ्य केंद्र के बाहर उपस्थित ग्रामीणों से सीधे मुखातिब होते हुए उनसे चिकित्सकों की उपस्थिति और यहां मिलने वाली उपचार सुविधा तथा दवाईयों के वितरण आदि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उपस्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी तथा प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्टॉफ की कार्य शैली की सराहना की।

मुख्यमंत्री को निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि बटवाही उपस्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दो गांव शामिल है। यहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दो आरएचओ, 16 मितानिन और एक स्वास्थ्य कर्मी पदस्थ है। इसके अंतर्गत 12 प्रकार के एनसीडी की सेवाएं दी जा रही है। गैर-संचारी रोग एनसीडी के लिए एनसीडी कार्ड तथा बीपी और शुगर वाले मरीजों को जीवन-शैली स्वास्थ्य कार्ड दिया जाता है। जिसमें मेडिसिन के साथ-साथ जीवनशैली में सुधार एवं रोगों से सुरक्षा की जानकारी दी जाती है।

चिकित्सकों ने यह भी बताया कि वर्तमान में केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए नियमित रूप से जिला चिकित्सालय से टेली कंसल्टेन्सी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। सामान्य मरीजों का केंद्र में ही उपचार किया जाता है और आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर किया जाता है। केंद्र में 41 प्रकार की दवाईयां एवं 07 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध है।

Exclusive : शास्त्री हॉस्पिटल में खिड़की से देखकर डॉक्टर ने कराया पोस्टमार्टम, परिचितों का हंगामा… देखें Video
बजट से “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना होगी पूरी, विधायक रिकेश बोले- शहरी-ग्रामीण विकास सहित सर्वहारा वर्ग का रखा है पूरा ध्यान
वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने जारी किया परिपत्र
कोटवार ने की शराबी पत्नी की हत्या, नशे में रोज लडखड़़ाते आती थी घर, तंग आकर पति ने डंडे से पीटकर ली जान
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में मिले 1748 नए कोरोना मरीज, 13 लोगों की हुई मौत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग रोड में टाटीबंध के आगे के गड्ढों की मरम्मत करें, धमधा-दुर्ग रोड की भी होगी मरम्मत दुर्ग रोड में टाटीबंध के आगे के गड्ढों की मरम्मत करें, धमधा-दुर्ग रोड की भी होगी मरम्मत
Next Article ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका: सीएम भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को रास्ते में खड़े देखकर गाड़ी रुकवाई, उतरकर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?