ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों के संतुलित विकास हेतु आयोडीन युक्त नमक का सेवन जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बच्चों के संतुलित विकास हेतु आयोडीन युक्त नमक का सेवन जरूरी

By @dmin
Published: February 22, 2022
Share
बच्चों के संतुलित विकास हेतु आयोडीन युक्त नमक का सेवन जरूरी
बच्चों के संतुलित विकास हेतु आयोडीन युक्त नमक का सेवन जरूरी
SHARE

आयोडीन अल्पता से हो सकते है कई गंभीर रोग
बंद डिब्बे में रखना चाहिए आयोडीन नमक
रायपुर। आयोडीन मानव शरीर के संतुलित विकास के लिए अत्यंत आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है। पर्याप्त मात्रा में शरीर में आयोडीन न मिलने पर कई तरह के रोग होने की संभावना बनी रहती है । विशेषकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं में आयोडीन की कमी घातक होती है। समाज में सही जानकारी के अभाव के कारण आयोडीन अल्पता विकार एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन जाता है। वर्ष 2020-21 में हुए एनएचएफएस एंड 5 के सर्वे अनुसार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 99 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्रों में 98.3 प्रतिशत इस तरह कुल 98.5 प्रतिशत लोगों द्वारा राज्य में आयोडीन नमक का उपयोग किया जा रहा है।

राज्य नोडल अधिकारी आयोडीन अल्पता कार्यक्रम डॉक्टर कमलेश जैन ने बताया कि आयोडीन युक्त नमक एवं खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। घर में आयोडीन नमक हमेशा एअर टाईट बंद डब्बे में रखना चाहिए व उपयोग के बाद डब्बे के ढ़क्कन को अच्छी तरह से बंद करना चाहिए जिससे की नमक में मौजूद आयोडीन हवा में वाष्पीकरण न हो जाए उन्होंने बताया की नमक का उपयोग खाना बनाते समय सीधे पहले से न करें ,खाना बनाने के बाद सब्जी, दाल आदि में नमक का उपयोग करना चाहिए, जिससे की आयोडीन का उपयोग मानक मात्रा अनुसार शरीर में हो सकेगा। आयोडीन की कमी का सर्वाधिक असर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को होता है । गर्भवती माताओं में आयोडीन की कमी से गर्भपात, नवजात शिशु का वजन कम होना, शिशु का मृत पैदा होना और जन्म लेने के बाद शिशु की मृत्यु होना आदि होते हैं। शिशु में आयोडीन की कमी से बौद्धिक और शारीरिक विकास समस्याएं जैसे मस्तिष्क का विकास धीमा होना, शरीर का कम विकसित होना, बौनापन, सुनने और बोलने की समस्या तथा समझ की कमी आदि समस्याएं होती है।

राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पूर्व में राज्य के सभी जिलों में सर्वे पूर्ण किया गया है। राज्य के चयनित 4 जिले रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर एवं जशपुर में ग्वाइटर रिसर्वे का कार्य किया जा रहा है। उक्त सर्वे 6 से 12 वर्ष की स्कूली बच्चों के बीच किया जाएगा । 4 जिलों के 120 क्लस्टर/ ग्रामों के 10800 बच्चों का ग्वाइटर जांच किया जाएगा। जिसमें 2160 नमक के नमूने एवं 1080 यूरिन के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए जाएंगे।

रायगढ़ में ग्वाइटर सर्वे प्रारंभ- रायगढ़ जिले में 21 फरवरी से राज्य आईडीडीसी संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ एवं जिला स्तर के नामांकित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा ग्वाइटर सर्वे किया जा रहा है। आप अपने खाने के नमक की जांच मितानिन, हाट बाजार या हेल्थ वेलनेस सेंटर में करा सकते हैं। समाज में जागरुकता लाने के लिए व आयोडीन अल्पता विकार के गंभीर प्रभावों से बचाव के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण हेतु प्रदेश में कई जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है।

भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस 200 पार, महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले
चेक से जमा कर रहे प्रापर्टी टैक्स तो खाते में रखें पर्याप्त राशि, चेक बाउंस हुआ तो निगम कराएगा एफआईआर
हांगकांग-भारत के बीच उड़ानें 3 मई तक स्थगित, 50 यात्री संक्रमित मिलने पर लिया फैसला
खगोलीय घटना: आज सूरज के सबसे करीब होगी पृथ्वी, साल में एक बार होती है पेरीहिलियन की अवस्था
शहर विकास भाजपा के देन-महापौर, भाजपा प्रत्याशियो का जनसम्पर्क प्रारम्भ..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोविड मृत्यु के प्रकरणों पर अब तक 96 करोड़ 48 लाख रूपए का भुगतान
Next Article अफसरों का प्रमोशन: राजेश मिश्र स्पेशल डीजी और दीपांशु काबरा बनाए गए एडीजी, आदेश का इंतजार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?