ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण अगले चार माह में करें पूरा, गुणवत्ता का ध्यान रखें अधिकारी : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण अगले चार माह में करें पूरा, गुणवत्ता का ध्यान रखें अधिकारी : वोरा

By Om Prakash Verma
Published: April 26, 2023
Share
फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण अगले चार माह में करें पूरा, गुणवत्ता का ध्यान रखें अधिकारी : वोरा
फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण अगले चार माह में करें पूरा, गुणवत्ता का ध्यान रखें अधिकारी : वोरा
SHARE

दुर्ग। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण अगले चार माह में हर हाल में पूरा करने को कहा है। वोरा ने गत दिवस निर्माणाधीन फूड टेस्टिंग लैब का निरीक्षण करते हुए यहां के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) के अधिकारियों को अगस्त तक कार्य पूरा करने कहा है। निरीक्षण के दौरान NRDA के ईई सुभाष आर्य, स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मोहम्मद आगा हुसैन, सबइंजीनियर प्रज्ञा साहू मौजूद रहे।

वोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप मध्य भारत के पहले फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण राजधानी नवा रायपुर में किया जा रहा है। यहां 50 हजार वर्गफीट एरिया में लैब भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने पर यहां फूड टेस्टिंग लैब के लिए आवश्यक उपकरण व मशीनरी स्थापित करने के बाद फूड आइटम्स की टेस्टिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के (फूड टेस्टिंग लैब) आगा हुसैन ने बताया कि भवन निर्माण और टेस्टिंग लैब के उपकरण व मशीनरी आदि की स्थापना में कुल 52 करोड़ रुपए खर्च होंगे। भवन निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। निर्माण कार्य पूरा होते ही लैब के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदी की जाएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में टेस्टिंग लैब न होने से सरकारी, गैरसरकारी, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट करने वाली संस्थाओं, डिस्ट्रीब्यूटरों को खाद्य पदार्थों की टेस्टिंग रिपोर्ट प्राप्त करने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसे देखते हुए यहां फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने का निर्णय लिया गया। लैब स्थापित होने के बाद यहां खाद्य पदार्थों की जांच अत्याधुनिक तकनीक से की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के गोदामों में स्टोर किये गए चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री के अलावा मार्केट में बिकने वाले पैकेज्ड फूड आइटम, बायो फ्यूल, एथेनाल फ्यूल सहित सभी खाद्य सामग्री की क्वालिटी की जांच हो सकेगी। इससे गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री की बिक्री, सप्लाई आदि पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। वोरा ने भवन निर्माण का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

भिलाई चेम्बर ने निकाली मतदान संकल्प यात्रा, पहले मतदान फिर दुकान का नारा किया बुलंद
नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ
छत्तीसगढ़ में मंकीपॉक्स नहीं, संदिग्ध छात्र की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व एडीजीपी जीपी सिंह को मिली बड़ी राहत: चार हफ्तों तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर लगाई रोक… जाने सुनवाई के दौरान क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने
CG Crime : पैरावट में आग लगाने की बात पर विवाद, टांगी से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को बच्चों को स्वर्ण प्राशन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को बच्चों को स्वर्ण प्राशन
Next Article IED Blast -Updates: नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन IED Blast -Updates: नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?