ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का…

By Sonu Sahu
Published: January 24, 2023
Share
SHARE

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर के अभिनय से सजी फिल्म का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता का बड़ा कारण है रणबीर-श्रद्धा की नई-नवेली जोड़ी। फिल्म के निर्देशक लव रंजन हैं और जब से फिल्म का नाम सामने आया है, इसे लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फिल्म का नाम है तू झूठी मैं मक्कार, जिसका ट्रेलर भी अब रिलीज हो गया है।

ट्रेलर की शुरुआत रणबीर-श्रद्धा के किसिंग सीन से होती है। मक्कार प्रेमी के रूप में रणबीर का अंदाज देखने लायक है, वहीं झूठी प्रेमिका के रूप में श्रद्धा खूब ग्लैमरस लग रही हैं। फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए हैं। श्रद्धा-रणबीर की केमिस्ट्री फिल्म में अच्छी लग रही है, वहीं रोमांस के साथ कॉमेडी का भी इस फिल्म में पूरा डोज मिलने वाला है। लव रंजन की फिल्म है, इसलिए इसका म्यूजिक भी शानदार है।

जल्द ही फिल्मों में कई नई जोडिय़ां देखने को मिलेंगी। जहां आदिपुरुष में प्रभास पहली बार कृति सैनन संग दिखेेंगे, वहीं बवाल में वरुण धवन संग जान्हवी कपूर दिखेंगी। ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण फाइटर तो शाहरुख-नयनतारा की जोड़ी पहली बार एटली की फिल्म में बनी है।

श्रद्धा ने पिछले साल दिसंबर में इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर कर लिखा था, आखिरकार हमारी इस फिल्म का नाम तय हो गया। तू झूठी मैं मक्कार अगले साल होली के मौके पर यानी 8 मार्च को दर्शकों के बीच आएगी। बता दें कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें श्रद्धा के किरदार का नाम झूठी तो रणबीर के किरदार का नाम मक्कार होगा। टीजर में श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री पर प्रशंसकों ने जमकर प्यार लुटाया था।

प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी कई हिट फिल्में निर्देशित कर चुके लव की इस फिल्म का दर्शकों को इसलिए भी इंतजार है, क्योंकि इसके जरिए जाने-माने निर्माता बोनी कपूर अभिनय जगत में कदम रख रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब वह पर्दे पर अभिनय करते दिखेंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री डिंपल कपाडिय़ा भी हैं, जो बोनी की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। डिंपल और बोनी फिल्म में रणबीर के माता-पिता बने हैं।

रणबीर की पिछली फिल्म ब्रह्मास्त्र हिट रही थी। वह अब इसके अगले भाग में दिखेंगे। रणबीर के पास फिल्म एनिमल भी है, जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। दूसरी तरफ श्रद्धा आखिरी बार वरुण धवन की फिल्म भेडिय़ा में स्पेशल डांस नंबर करती दिखी थीं। वह जल्द ही रुखसाना कौसर की बायोपिक में नजर आएंगी। रुखसाना अपने परिवार के लिए आतंकियों से भिड़ गई थीं। श्रद्धा फिल्म तेजाब के रीमेक में भी दिख सकती हैं।

Bhilai Crime : 12 साल के नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश
पीएम किसान सम्मान निधि : छत्तीसगढ के किसानों के खातों में पहुंचे 599 करोड़, 25.95 लाख किसानों को मिली राशि
संकल्प से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : वंचित समूहों के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने एक दिवसीय कार्यशाला
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, 2.58 लाख नए मरीज, 385 की मौत
ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश
Next Article Big Breaking : जिंदल स्टील के चेयरमेन नवीन जिंदल को मिली जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल के बंदी ने भेजी चिट्ठी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?