ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर से डराने लगा कोरोना: चीन के शंघाई में खौफनाक हालात, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

फिर से डराने लगा कोरोना: चीन के शंघाई में खौफनाक हालात, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस

By @dmin
Published: April 3, 2022
Share
फिर से डराने लगा कोरोना: चीन के शंघाई में खौफनाक हालात, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस
फिर से डराने लगा कोरोना: चीन के शंघाई में खौफनाक हालात, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे हो लेकिन कई अन्य देशों में यह फिर से तबाही मचाने लगा है। ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है।

चीन में हालात भयावह, शंघाई में स्थिति खतरनाक
चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,146 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक है। शंघाई में एक दिन में रिकॉर्ड 8226 केस दर्ज किए गए हैं। देश के कई प्रांतों में बेहद ही खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि चीनी प्रशासन ने देश की वीत्तिय राजधानी शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। बाहर निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं शहर में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। विदेशों कों निर्यात किए जाने वाले सामानों की सप्लाई रोक दी गई है।

चीन के शंघाई में अस्पताल मरीजों से फुल
हालात इतना खराब हो चुके हैं कि शंघाई के किसी भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। इसके बावजूद चीन का दावा है कि शंघाई में कोरोना संक्रमण से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।

ब्रिटेन में भर्ती और मृत्यु होने की दर फिर से बढ़ी
ब्रिटेन में अस्पताल में भर्ती और मृत्यु होने की दर फिर से बढ़ रही है क्योंकि कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 19 से लेकर 26 मार्च तक यहां कोरोना के लगभग 50 लाख नए मामले सामने आए हैं। नवीनतम उछाल अधिक पारगम्य ओमाइक्रोन संस्करण क्च्र.2 द्वारा संचालित है। जो पूरे ब्रिटेन में प्रमुख वेरिएंट है।

दक्षिण कोरिया में भी हालात भयावह
दक्षिण कोरिया में बीते 24 घंटों में कोरोना के 264,171 नए मामले दर्ज किए गए और 306 लोगों की मौत हो गई। यहां भी अस्पताल में मरीज को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है।

अमेरिका की 73 फीसदी काउंटीज में आबादी घटी
अमेरिका में जनगणना के बाद डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बता दें बीते दो साल में भारी संख्या में कोरोना से हुई मौत के कारण अमेरिका की 73 फीसदी काउंटीज में आबादी घट गई है। इन काउंटीज में मौतों का आकंड़ा 2019 में जहां 45.5त्न था वहीं इसकी दर अगले साल यानी 2020 में करीब 10 फीसदी तक बढ़ गई। लिहाजा 2020 में 55.5त्न फीसदी मौतें हुईं।

भारत का हाल
भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,096 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 81 लोगों की मौत भी हुई और 1,447 लोग डिस्चार्ज हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 13,013 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,93,773 ) हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख में भूकंप से हिली धरती: रिक्टर पैमाने पर 3.7 रही तीव्रता
बड़ा रेल हादसा: 10 बोगी पटरी से उतरी, अब तक 15 की मौत कई घायल
बांस, सागौन और नीलगिरी के 1000 पौधे लगाने पर 3 साल में मिलेगा 25 हजार का अनुदान
कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ
सियान जतन क्लिनिक का आयोजन कल, 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों का होगा नि:शुल्क ईलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम स्वच्छता सेल्फी जोन ब्रांड एंबेसेडर की नवाचारी पहल : लोगों का मिल रहा जर्बदस्त रिस्पांस… सेल्फी लेने उमड़ रही भीड़
Next Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार, मजिस्ट्रेट की मौत एक अन्य गंभीर, सीएम ने जताया शोक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?