ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित

By @dmin
Published: April 13, 2022
Share
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले सामने आने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर के स्कूल में कोरोना फैलता जा रहा है। पिछले तीन दिन में कोरोना से 32 छात्र और शिक्षक के रूप में नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार को खेतान के बाद डीपीएस समेत पांच स्कूलों में 8 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पूरे गौतमबुद्धनगर में 20 संक्रमित मिले हैं। इनमें से आठ मरीजों की आयु 18 वर्ष से कम है।

वहीं, अभिभावकों ने दिल्ली पब्ल्कि स्कूल (डीपीएस), द मिलेनियम, जेबीएम स्कूल, श्रीराम मिलेनियम और समरविल के बच्चों में संक्रमण की बात कही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग व स्कूल इस तरह की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। सिर्फ डीपीएस ने दो मामलों की पुष्टि की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित पाए गए सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। किसी में फिलहाल गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।

सेक्टर-30 स्थित डीपीएस में कक्षा 10 व कक्षा 8 के बच्चे को कोरोना हुआ है। इन दोनों कक्षाओं में सामान्य रूप से पढ़ाई बंद करके ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। स्कूल की अन्य कक्षाएं जारी रहेंगी, लेकिन अभिभावक इन्हें भी बंद करने की मांग कर रहे हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग व निजी स्कूलों पर जानकारी छुपाने संबंधी आरोप भी अभिभावक लगा रहे हैं।

कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया कि नए मिले संक्रमित डीपीएस, सेक्टर-22 समरविल, सेक्टर-119 द मिलेनियम स्कूल व सेक्टर-135 श्रीराम मिलेनियम स्कूल, सेक्टर-132 जेबीएम स्कूल से हैं। श्रीराम मिलेनियम व जेबीएम ने किसी मामले से इनकार किया है। वहीं, द मिलेनियम के एडमिन विशुद्ध मिश्रा ने बताया कि उनके यहां किसी बच्चे के संक्रमित होने की कोई घटना अभी तक स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में नहीं है।

नोएडा में मंगलवार को पांच स्कूलों के आठ छात्रों को कोरोना
नोएडा में खेतान स्कूल में सोमवार को 13 बच्चों में संक्रमण की बात सामने आने के बाद मंगलवार को जिले में अलग-अलग स्कूलों में पढऩे वाले आठ बच्चों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से आठ मरीजों की आयु 18 वर्ष से कम है। अभिभावकों ने दिल्ली पब्ल्कि स्कूल (डीपीएस), द मिलेनियम, जेबीएम स्कूल, श्रीराम मिलेनियम और समरविल के बच्चों में संक्रमण की बात कही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग व स्कूल इस तरह की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। सिर्फ डीपीएस ने दो मामलों की पुष्टि की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित पाए गए सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। किसी में फिलहाल गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।

मंगलवार को दो छात्र और शिक्षिका मिली संक्रमित
गाजियाबाद के इंदिरापुरम और वैशाली के दो स्कूलों में तीन दिन पहले पांच छात्र संक्रमित मिलने के बाद 12 अप्रैल यानि मंगलवार को दो और स्कूलों में कोरोना पहुंच गया। कविनगर और डासना स्थित स्कूल में एक-एक छात्र संक्रमित मिला। वैशाली के जिस विद्यालय में पहले संक्रमित मिल चुके हैं, उसमें एक शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए छात्रों और शिक्षिका के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

नोएडा में 13 छात्र, 3 शिक्षक मिले थे संक्रमित
गाजियाबाद से सटे नोएडा में भी स्कूलों में संक्रमण पहुंच रहा है। सोमवार यानि 11 अप्रैल को सेक्टर- 40 के एक स्कूल में 13 छात्र और तीन शिक्षक संक्रमित मिले थे। गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ है। स्कूलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कई स्कूलों ने गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग फिर से शुरू करा दी है। स्कूल में प्रवेश के लिए फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

गाजियाबाद के दो निजी स्कूलों में 10 अप्रैल को पांच छात्र संक्रमित
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन इलाके में 10 अप्रैल को दो निजी स्कूलों के पांच छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से दोनों स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल अब 19 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास लेंगे। अभयखंड -3 स्थित निजी स्कूल के दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वैशाली के एक निजी स्कूल में भी तीन छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने भरी हुंकार: केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली पदयात्रा
दाई-दीदी क्लीनिक में 100 से अधिक महिलाओं का हुआ इलाज
प्याज की उपलब्धता एवं बाजार भाव पर रखी जाएगी निगरानी…. तय दर से अधिक पर बेचे तो इन नंबरों पर करें कॉल
पीएम मोदी बोले- देश में एक और कृषि क्रांति की जरूरत, निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़े यह समय की मांग
मुख्यमंत्री का ऐलान: लोगों के जीवन को आसान बनाने का फैसला, घर-घर पहुंचेगा सरकारी राशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आकांक्षी जिलों के विकास को परखने सांस्कृतिक उत्थान को भी पैमाना बनाया जाए : भूपेश बघेल
Next Article भारत को जी-7 मीटिंग से दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, रूस की आलोचना न करने पर खफा? भारत को जी-7 मीटिंग से दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, रूस की आलोचना न करने पर खफा?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?