ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर ट्रॉली बैग की एंट्री: भांजे के प्रेम में पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

फिर ट्रॉली बैग की एंट्री: भांजे के प्रेम में पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

By Om Prakash Verma
Published: April 21, 2025
Share
फिर ट्रॉली बैग की एंट्री: भांजे के प्रेम में पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
फिर ट्रॉली बैग की एंट्री: भांजे के प्रेम में पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
SHARE

ट्रॉली बैग में घर से 60 किमी दूर फेंकी लाश
देवरिया। देवरिया में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नौशाद अहमद के रूप में हुई है जो हाल ही में दुबई से लौटकर घर आया था। पत्नी रजिया खातून का अपने भांजे के साथ अवैध संबंध था जिसकी जानकारी पति को हुई तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर दी। रविवार को ट्रॉली बैग में मिली लाश की पहचान बैग में मिले पासपोर्ट के आधार पर 37 वर्षीय नौशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रेम में बाधक बनने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घटना के बाद सीओ ने फौरन दबिश दी और पत्नी समेत तीन अन्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि नौशाद की पत्नी का गांव के ही रिश्ते में लगने वाले भांजे से प्रेम संबंध था। जिसकी तलाश जारी है।

पत्नी ने नौशाद के सिर पर धारदार हथियार से वार करके हत्या की थी। इसके बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर घटनास्थल से लगभग 60 किलोमीटर दूर थाना तरकुलवा के पकड़ी पटखौली के समीप गेहूं के कट चुके खाली खेत में फेंक दिया। थाना मईल क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद ने गांव के बाहर अपना मकान बनवाया था। जहां 9 वर्षीय बेटी, पत्नी और बूढ़े पिता अली अहमद रहते हैं। नौशाद सऊदी अरब में नौकरी करता था और दस दिन पूर्व ही गांव लौटा था। हत्या के बाद जिस ट्रॉली बैग में शव को भरकर फेंका गया था, उसे नौशाद सऊदी से लाया था। हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर शव को 60 किलोमीटर दूर फेंका था। ट्रॉफी में भरकर शव को फेंकने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया था।

रविवार को दिन में एक किसान गेहूं कटवाने के लिए मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। इस दौरान बगल के खाली खेत में उनकी नजर एक ट्रॉली बैग पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, डॉग स्क्वाएड और फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव की शिनाख्त की कोशिश की गई। इस दौरान बैग में एक पासपोर्ट मिला। कातिलों ने शव को ठिकाने लगाने से पहले बैग को चेक नहीं किया था। ऐसे में पासपोर्ट की मदद से पुलिस ने शव की पहचान कर ली। इसके बाद तुरंत पुलिस मृतक नौशाद के गांव पहुंच गई। जहां दूसरे ट्रॉली बैग पर खून के छीटें मिले। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में उसने गांव के ही एक युवक के बारे में बताया, जो रिश्ते में भांजा लगता है। पूजा कर लौटते समय हुआ हादसा हालांकि, पुलिस जब तक उसके घर पहुंचती, तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

सिर व चेहरे पर चोट के निशान
मृतक नौशाद के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। घर में खून के छींटे मिले तो आशंका बढ़ गई। खून से सनी अटैची भी पुलिस के हाथ लगी, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया था।

फांसी दिए जाने की मांग
मृतक नौशाद की दूसरी बहन निसात ने हत्यारोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। उसका आरोप था कि उसके भांजे रूमान व भाभी रजिया खातून के बीच एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ाधक बनने पर उसके भाई नौशाद की हत्या की गई है। घर में वृद्ध पिता अली अहमद की तबीयत ठीक न होने से घटना की जानकारी दूसरे दिन भी नहीं दी गई।

पिता की हत्या से बेसहारा हुई अतिफा
पिता की हत्या में मां के गिरफ्तार होने के बाद बेटी अतिफा बेसहारा हो गई। अब उसका कौन पालन-पोषण करेगा? इसको लेकर लोगों में चर्चा थी। वह गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती है।

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पति नौशाद की हत्या हुई है। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पत्नी रजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी की तलाश की जा रही है।
-विक्रांत वीर, एसपी

राज्योत्सव पर ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत नवनिर्मित पांच टूरिस्ट रिसार्ट का होगा लोकार्पण… सीएम बघेल करेंगे इनका ई लोकार्पण…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार, कहा- ‘एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे’
79 हजार से ज्यादा श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: सीएम साय ने डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की राशि
13वां फैजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2022: छत्तीसगढ़ की ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जीता रजत पदक
Gustakhi Maaf: चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 187 # 21 April 2025
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: लड़कियों का घर से निकलना बुरी बात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?