ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर गरमाया ढाई-ढाई साल के सीएम का मुद्दा, सिंहदेव बोले- आलाकमान स्थिति करें स्पष्ट, परिवर्तन होगा या नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

फिर गरमाया ढाई-ढाई साल के सीएम का मुद्दा, सिंहदेव बोले- आलाकमान स्थिति करें स्पष्ट, परिवर्तन होगा या नहीं

By @dmin
Published: May 5, 2022
Share
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए
SHARE

दंतेवाड़ा (एजेंसी)। प्रदेश में चुनाव को डेढ़ साल रह गए हैं। अब मंत्रियों का भी तूफानी दौरा प्रदेश के जिलों में शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को दंतेवाड़ा प्रवास पर रहे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन ढाई-ढाई साल के सीएम का मुद्दा अभी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं में बना हुआ है। दंतेवाड़ा दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर ढाई-ढाई साल के सीएम के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने कहा कि अब वे भी चाहते हैं कि स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए। आलाकमान को स्थिति स्पष्ट कर देना चाहिए कि प्रदेश में नेतृत्व में बदलाव होगा या नहीं। दूसरी पार्टी में जाने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि 5 पीढिय़ों से हमारा परिवार कांग्रेसी है। कहीं और जाने का सवाल ही नहीं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का मुद्दा समय-समय पर गरमाता रहा है। सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री ने कभी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात नहीं रखी। हर बार आलाकमान के फैसले को अंतिम बताया है। दंतेवाड़ा दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अब वे भी चाहते हैं कि स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए। प्रदेश नेतृत्व में बदलाव होगा या नहीं। सिंहदेव ने कहा कि कई बार अहम मुद्दों पर आलाकमान से बातचीत होती है और इसे बंद कमरे की चर्चा कही जाती है। इस बातचीत को सार्वजनिक तौर पर आलाकमान को रखना चाहिए। यदि उनके द्वारा इस पर कुछ नहीं कहा जा रहा तो यह व्यवहारिकता है कि हम भी कुछ न कहें।

जमीन सुरक्षित कर बनाया जाए मेडिकल कालेज
इस दौरे को आगामी चुनावी तैयारी से जोड़कर देखने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार में सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां हैं। सभी को अपने विभाग की स्थितियों को समझना होता है। कोरोना की वजह से यह दौरा विलंब से शुरू कर पाया हूं। यह महज संयोग है कि सीएम भी दौरे पर निकले हैं और मैं भी। रायपुर में बैठकर जमीनी हकीकत पता नहीं चल पाएगा, इसलिए सभी जगह जाकर समझने और सुधार करने की कोशिश की जा रही है। दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खुलने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक जमीन सुरक्षित करके रखी जानी चाहिए कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज इस जगह पर बनाया जाए। मेडिकल कॉलेज के लिए राशि देने का प्रावधान केंद्र सरकार का होता है। प्रदेश में अभी 3 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। प्रति एक कॉलेज के पीछे लगभग 325 करोड़ रुपए का खर्च हो रहा है। कवर्धा और जांजगीर चांपा में 2 और मेडिकल कॉलेज खोलने की सरकार की तरफ से पहल हो गई है। उसी तर्ज पर दंतेवाड़ा में भी संभावना है। यहां पर मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता भी है। दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि व्यवस्थाएं सुधार करने की आवश्यकता है, जिस पर काम किया जायेगा। सिंहदेव ने कहा यदि हम साथ दौरे पर निकल जाएं तो लोग ढाई-ढाई साल वाले मुद्दे से जोड़ लेते हैं और न निकले तो मंत्री बैठा है, कहते हैं। मंत्री सिंहदेव ने दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद भी लिया।

हाईटेक हुआ रेस्क्यू आपरेशन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शिवनाथ नदी में किया माकड्रिल, कलेक्टर भूरे भी रहे मौजूद
बीएसपी का प्रयास-टाउनशिप के पेयजल में पीलापन पर शीघ्र होगा नियंत्रण… पेयजल के गुणवत्ता की हर पाली में होती है जांच… टाउनशिप में प्रदत्त पेयजल पीने योग्य
पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की
Jokowi, Prabowo could buy more time in VP selection
दुर्ग जिला अस्पताल की एसएनसीयू की बढ़ेगी क्षमता, 18 से 40 बिस्तरों का होगा विस्तार… स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगी छत्तीसगढ़ के साधारण गोबर की असाधारण गाथा मुख्यमंत्री बघेल ने राजपुर से ही गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 10.70 करोड़ रूपए का भुगतान
Next Article छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने-अपने काम में मुस्तैद रहें अधिकारी, एक लापरवाही गरीब परिवार के लिए भारी पड़ती है: भूपेश बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?