ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रशासन तुंहर द्वार : कलेक्टर के सामने समस्या लेकर जुटे 10 गांव के ग्रामीण, लापरवाह सचिव को थमाया नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

प्रशासन तुंहर द्वार : कलेक्टर के सामने समस्या लेकर जुटे 10 गांव के ग्रामीण, लापरवाह सचिव को थमाया नोटिस

By @dmin
Published: September 29, 2022
Share
प्रशासन तुंहर द्वार : कलेक्टर के सामने समस्या लेकर जुटे 10 गांव के ग्रामीण, लापरवाह सचिव को थमाया नोटिस
प्रशासन तुंहर द्वार : कलेक्टर के सामने समस्या लेकर जुटे 10 गांव के ग्रामीण, लापरवाह सचिव को थमाया नोटिस
SHARE

दुर्ग. दुर्ग जिले में पहली बार प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के अंतर्गत ग्राम भरर में पहले जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर में 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिविर में 1 हफ्ते पूर्व से ही ग्रामीणों से आवेदन मंगाए गए थे। इनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही मौके पर भी ग्रामीणों से आवेदन लिए गए। शिविर में 285 आवेदन आए। इनमें 204 को मौके पर ही निराकृत कर दिया गया। इससे पूर्व 551 आवेदन ग्रामीण सचिवालय के माध्यम से आए थे। जिनमें 301 का निराकरण कर दिया गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सचिव और खाद्य विभाग की जिम्मेदारी है कि सभी पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बन जाए। इसमें किसी तरह का विलंब ना हो, इसके लिए आप फील्ड में घूमकर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करें और उन्हें लाभ दिलाएं।

सुरपा में एक ग्रामीण ने बताया कि राशन कार्ड के आवेदन में काफी विलंब किया जा रहा है। सुरपा सचिव से स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने कलेक्टर ने सचिव को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए त्वरित समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस संबंध में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क बनने के दौरान पाइपलाइन का विशेष ध्यान रखें
शिविर में एक आवेदन पीडब्ल्यूडी की सड़क से पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने को लेकर आया। इस पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल अहम जिम्मेदारी है। सड़क निर्माण के वक्त यह ध्यान रखा जाए कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त ना हो यदि ऐसा हुआ तो इसकी तुरंत मरम्मत की जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक में एसडीएम को भी उपस्थित रहने कहा।

रेवेन्यू प्रकरणों पर कहा तुरंत बताएं क्या जरूरी है
शिविर में एक आवेदन नवीन ऋण पुस्तिका जारी करने के संबंध में आया। इस पर ग्रामीण ने शिकायत करते हुए कहा कि ऋण पुस्तिका जारी करने में समय लगाया जा रहा है। पटवारी ने बताया कि आवेदन में कुछ कमियां हैं जिसके बारे में बताया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जब पहली बार ग्रामीण आवेदन लेकर आएं उसी समय उन्हें बता दिया जाए कि कौन से कागजात की जरूरत होगी और इनके मिलने पर कब तक प्रकरण निराकृत कर दिया जाएगा।

उलट की मांग आई तो यह कहा
एक ग्रामीण ने लिमाही बांध में उलट की मांग उठाई। इस पर किसानों ने कहा कि एक किसान की वजह से अन्य किसान प्रभावित होंगे और उनका नुकसान हो जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम और अधिकारियों को मौके पर जाकर मुआयना करने के निर्देश दिए।

एक हफ्ते में आ जाएगा फसल बीमा का क्लेम

एक किसान ने फसल बीमा का क्लेम अब तक नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने कृषि अधिकारी से पूछा। कृषि अधिकारी ने बताया कि 1 सप्ताह के भीतर किसान का बीमा का क्लेम मिल जाएगा।

Dantewada : युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, मौके पर मिला नक्सली पर्चा… जांच में जुटी पुलिस
राजिम पहुंचे सीएम बघेल ने कहा: राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी
Breaking: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया CM भूपेश बघेल का आमंत्रण स्वीकार, पहुंचे माता कौशल्या के दर्शन करने
शादी में बुलाए एक हजार मेहमान, मेरिज हॉल संचालक और वर- वधू पक्ष पर साढ़े नौ लाख का जुर्माना
नमो नमो संगठन ने दी आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस की भूमिका निभाने को लेकर करिश्मा तन्ना ने साझा किया अपना अनुभव…
Next Article बह्मकुमारी में चैतन्य देवियों की जीवंत झांकी : बेटी के महत्व का संदेश देती झांकियां… दर्शकों में गजब का उत्साह

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?