ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस खाई में गिरी, दो बच्चियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस खाई में गिरी, दो बच्चियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

By @dmin
Published: June 26, 2022
Share
SHARE

कवर्धा। कवर्धा (कबीरधाम) में शनिवार देर शाम प्रयागराज से आ रही यात्री बस पलट गई। हादसे में दो बच्चियों की दबने से मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अंदर फंसे यात्री किसी तरह खुद ही बाहर निकले। नेटवर्क की समस्या के चलते हादसे की सूचना पुलिस को करीब एक घंटे बाद मिल सकी। इसके बाद पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मृत दोनों बच्चियों के शव नीचे ही दबे रहे। उन्हें 4 घंटे बाद निकाला जा सका। हादसा कुकदूर क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से नंदिनी ट्रैवल्स की बस क्रमांक- एमपी19-पी2356 सवारी लेकर शनिवार शाम बिलासपुर आ रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस शाम करीब 5.30 बजे आगरपानी मोड़ पर पहुंची तो बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख- पुकार मच गई, पर कहीं से मदद नहीं मिली। इस पर अंदर बैठे यात्री खुद ही किसी तरह बाहर निकले और अंदर फंसे लोगों को भी बाहर निकाला। इस दौरान बस के नीचे दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई।

हादसे के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

आगरपानी मोड़ पर जहां हादसा हुआ, वह कुकदुर से महज 10 किलोमीटर दूर है। मौसम खराब होने के कारण मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत थी। इस कारण पुलिस को देर से सूचना मिली। घायलों को एंबुलेंस की मदद से कुकदुर और पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं बच्चियों के शव को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। रात करीब 9.30 बजे तक बच्चियों के शवों को बाहर निकाला जा सका। बस में सवार ज्यादातर लोग बिलासपुर, जांजगीर, मुंगेली जिले के रहने वाले हैं।

Weather Update: कल से तबाही मचा सकता है चक्रवात मोचा, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश संभावना
Breaking News : छेरछेरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांगा दान, निभाई पर्व की परंपरा
राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 49.43 लाख मीटरिक टन से पार
नवरात्रि के प्रथम दिन माता शीतला के आशीर्वाद से विधायक ने शुरू की भेट मुलाकात कार्यक्रम
हरेली पर सरकार ने दूरस्थ क्षेत्रों को दी सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सीएम के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी, पुलिस लाईन में इमरजेंसी लैंडिंग
Next Article राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में… राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?