ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत – बालोद के व्यवसायी मनीष कोठारी बने ऊर्जा दाता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsBusinessChhattisgarhFeaturedNewsRaipur

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत – बालोद के व्यवसायी मनीष कोठारी बने ऊर्जा दाता

By @dmin
Published: September 27, 2025
Share
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत – बालोद के व्यवसायी मनीष कोठारी बने ऊर्जा दाता
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत – बालोद के व्यवसायी मनीष कोठारी बने ऊर्जा दाता
SHARE

05 किलोवाट सोलर सिस्टम से बिजली बिल हुआ शून्य, सरकार से मिली 1.08 लाख की सब्सिडी
बालोद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इसका जीवंत उदाहरण बालोद के व्यवसायी मनीष कोठारी हैं, जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाकर न केवल घर बल्कि अपने व्यवसाय को भी ऊर्जा आत्मनिर्भर बना लिया है।

कोठारी बालोद में कम्प्यूटर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संचालित करते हैं, जहाँ रोज़ाना अधिक बिजली की खपत होती है। पहले हर महीने उन्हें 3 से 5 हजार रुपये तक का बिजली बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घर की छत पर 05 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित करने के बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

इस योजना से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 1 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई। योजना से मिली राहत पर खुशी जाहिर करते हुए श्री कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने हमें आर्थिक बोझ से मुक्त कर दिया है। अब हम उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक बन चुके हैं। यह शासन की दूरदर्शी सोच है, जो न सिर्फ हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए जिले के नागरिकों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों और व्यवसायों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएं। श्री कोठारी का यह कदम न केवल बालोद, बल्कि पूरे प्रदेश के व्यापारियों और नागरिकों के लिए प्रेरणादायी मिसाल बन गया है। यह साबित करता है कि सरकार की योजनाएँ सीधे जनता तक पहुँचकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और किफायती ऊर्जा पहुँचाना है। छतों पर सौर पैनल स्थापित कर घर-घर बिजली उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इससे न केवल बिजली बिल में भारी कमी आती है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।

विशेष: जन और धेनु के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति, जागरूकता का प्रतीक पर्व भी है हरेली
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: दूसरे दिन का आगाज, उत्तराखंड की झींझीहन्ना लोकनृत्य के साथ… आदिवासी पहनावें को देख दर्शक हुए अभिभूत
साइलेंस रोर्स: ‘गांधी टॉक्स’ ने 54वें आईएफएफआई गोवा गाला प्रीमियर में पहली मूक फिल्म के रूप में अपना दबदबा बनाया, कलाकारों ने दिलचस्प अनुभव साझा किया!
भाजपा का उग्र प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, गाडिय़ों में लगाई आग, किया जमकर तोडफ़ोड़
सीएम बघेल ने गोबर विक्रेताओं के खातों में हस्तांतरित की 9.83 करोड़ रुपए की राशि… कहा- सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बनी संजीवनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिव्यांगजनों ने अपने हुनर से लोगों का जीता दिल, गायन, फैशन शो, नृत्य कला से दिव्यांगों के हौसले हुए बुलंद दिव्यांगजनों ने अपने हुनर से लोगों का जीता दिल, गायन, फैशन शो, नृत्य कला से दिव्यांगों के हौसले हुए बुलंद
Next Article फरसाबहार ने उन्नत तकनीकी से खेती, कम लागत से गेहूं की फसल में किसानों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा फरसाबहार ने उन्नत तकनीकी से खेती, कम लागत से गेहूं की फसल में किसानों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?