ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhFeaturedNewsRajnandgaon

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार

By @dmin
Published: September 26, 2025
Share
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार
SHARE

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना का लाभ आज शहरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि दूरस्थ वनांचल तक भी पहुंच रही है। यह योजना अब जिले के सुदूर ग्रामीण परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज अनेक परिवारों के लिए नई रोशनी और उम्मीद लेकर आई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के सहदेव नगर निवासी हेमंत कुमार पाण्डेय ने इस योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने घर का बिजली बिल शून्य कर दिया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आत्मनिर्भरता की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

छत पर स्थापित किए गए सोलर प्लांट
श्री पाण्डेय ने नवम्बर 2024 में अपने घर की छत पर 3-3 किलोवाट क्षमता के दो सोलर पैनल स्थापित किए। लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये लागत वाले इस प्रोजेक्ट में उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये प्रति यूनिट, कुल 1 लाख 56 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। साथ ही राज्य शासन से 30-30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी। इस प्रकार कुल 2 लाख 16 हजार रुपये की मदद से उनकी वास्तविक लागत लगभग आधी हो जाएगी।

बिजली बिल शून्य, अतिरिक्त यूनिट ग्रीड में जमा
पहले श्री पाण्डेय का बिजली बिल हर महीने 1200 से 1500 रुपये और गर्मियों में 2000 रुपये से अधिक आता था। लेकिन सोलर पैनल लगाने के बाद नवम्बर 2024 से अब तक उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य है। इतना ही नहीं वे अब तक 1720 एवं 1918 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रीड में जमा कर चुके हैं, जिसे जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है।

पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढते कदम
श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल आम नागरिकों के लिए उपयोगी है, बल्कि इससे आर्थिक बचत और पर्यावरण दोनों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला, पेट्रोल और डीजल सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा असीमित और स्वच्छ है। अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ेंगे तो देश बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार
हेमंत कुमार पाण्डेय ने इस योजना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर पैसे की बचत करें और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दें।

जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए हर टीका जरुरी: उम्र के अनुसार ऐसे लगवाएं टीके
गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर का वीडियो सांग ‘मानव मनौती’ कल होगा रिलीज…
प्रधानमंत्री आवास योजना : ग्रामीण बेघरों को मिल रहा है खुद का घर… पक्का मकान मिलने से खुशहाल परिवार
ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान, देखे वीडियो
CG Vidhansabha: मानसून सत्र: 3 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी सरकार, हंगामेदार रहेगा सदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, हर नागरिक का पहला कर्तव्य है: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, हर नागरिक का पहला कर्तव्य है: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
Next Article मुख्यमंत्री साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के िलए दिया निमंत्रण मुख्यमंत्री साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के िलए दिया निमंत्रण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?