ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhdhamtariFeaturedPoliticsRaipur

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा

By Om Prakash Verma
Published: April 21, 2024
Share
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे। वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी। पीएम मोदी के आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा होगा। वो 22 अप्रैल को यानि कि कल दोपहर 12 बजे कांकेर में चुनावी सभा लेंगे।

बस्तर में कांग्रेस पर बरसे थे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 8 अप्रैल को बस्तर की धरती से छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया था। भानपुरी के छोटे आमाबाल में चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे थे। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार में बहुत ज्यादा करप्शन हुए। साल 2014 से पहले लाखों-करोड़ों के घोटाले हुए। दिल्ली से एक रुपये निकलता था और सिर्फ 15 पैसा ही गांव तक पहुंचता था। ये मैं नहीं कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था। सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि वो कौन सा पंजा था जो 85 पैसे मार लेता था। अब हमने इस कुंजी को ही बंद कर दिया है। चुनाव में कांग्रेसी भ्रष्टाचारी बचाओ रैली निकाल रहे हैं पर वो समझ लें भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।

इससे पहले शाह 14 अप्रैल को खैरागढ़ में जनसभा ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस तरह से हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा। इसी तरह से छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया कर देंगे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि भूपेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान को भी नहीं छोड़ा। महादेव एप के नाम पर भ्रष्टाचार किया। अभी भी लोग 508 नहीं भूल पाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादी सीमा पारकर देश में घुस जाते थे। पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सफाया कराया। हम पूरे देश में यूसीसी लागू करेंगे। पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक समय पर कराएंगे। नल जल योजना की नल से गैस कनेक्शन भी देंगे।

उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
शर्मनाक! शव सौंपने के लिए पुलिस ने मांगी रिश्वत, दुर्ग का एसआई लाइन अटैच, देखे वीडियो
दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़े गए सैफ पर हमले के संदेही को मुंबई पुलिस ने छोड़ा, कहा- वह आरोपी नहीं
चीन के रवैये से जापान भी परेशान, शी जिनपिंग के लिए बंद करेगा दरवाजा
मुख्यमंत्री ने किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : छत्तीसगढ़ में फिर एक नक्सली ढेर, बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में एनकाउंटर… हथियार व विस्फोटक बरामद
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: मतदाता जागरूकता अभियान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?