ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में 18.94 लाख किसानों से 78.55 लाख टन धान की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में 18.94 लाख किसानों से 78.55 लाख टन धान की खरीदी

By Om Prakash Verma
Published: December 30, 2022
Share
प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 8.55 लाख किसानों ने बेचा धान
प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 8.55 लाख किसानों ने बेचा धान
SHARE

किसानों को 16,217 करोड़ रूपए का भुगतान
कस्टम मिलिंग के लिए 51.69 लाख टन धान का उठाव
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 78.55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 18.94 लाख किसानों को लगभग 16,217 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 62 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 51.69 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 30 दिसम्बर को 28 हजार 644 किसानों से 1.17लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 16 हजार टन धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 54 हजार टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये लगभग 9 हजार 606 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 23 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 60961 नए मामले
CG Anti Naxal Operation: सुरक्षा बलों पर गर्मी कहर, 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार!
सीएम बघेल ने खरसिया में 205 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास…
Big Breking_: 150 किमी की यात्रा कर लौह अयस्क की पहली खेप भिलाई पहुंची, डायरेक्टर इंचार्ज ने किया स्वागत
विदेश दौरे से लौटे टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य सुविधाओं पर कही यह बात, हमारी और उनके व्यवस्थाएं अलग-अलग, जानिए और क्या कहा..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला अस्पताल में स्टमक परफोरेशन का हुआ सफल इलाज जिला अस्पताल में स्टमक परफोरेशन का हुआ सफल इलाज
Next Article नए साल में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, नियम तोड़ने वालों को पैदल घर भेजेगी दुर्ग पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?