ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेयजल की शुद्धता को लेकर आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण…. पानी में पाए जाने वाले तत्व की लैब में स्वयं कराई जांच, फिल्टरेशन प्रक्रिया का भी लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पेयजल की शुद्धता को लेकर आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण…. पानी में पाए जाने वाले तत्व की लैब में स्वयं कराई जांच, फिल्टरेशन प्रक्रिया का भी लिया जायजा

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
पेयजल की शुद्धता को लेकर आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण…. पानी में पाए जाने वाले तत्व की लैब में स्वयं कराई जांच, फिल्टरेशन प्रक्रिया का भी लिया जायजा
पेयजल की शुद्धता को लेकर आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण…. पानी में पाए जाने वाले तत्व की लैब में स्वयं कराई जांच, फिल्टरेशन प्रक्रिया का भी लिया जायजा
SHARE

भिलाई। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने मॉर्निंग विजिट के दौरान 66 एवं 77 एमएलडी जलशोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फिल्टर बेड, फाकूलेटर, एरीएशन चेंबर, वाश वाटर एवं जल शोधन संयंत्र के अन्य स्थानों में पहुंचकर जल शुद्धिकरण के लिए अपनाए जा रहे पूरे कार्यों से अवगत हुए। जल शुद्धीकरण की प्रत्येक प्रक्रियाओं का जायजा लेते हुए, निगम क्षेत्र के हर वार्ड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था निरंतर बनी रहे इसके लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

फिल्टर प्लांट के लैब में पहुंचकर केमिस्ट से लंबी चर्चा करते हुए उन्होंने पानी में पाए जाने वाले तत्वों और टर्बिडिटी की जांच स्वयं अपनी उपस्थिति में कराई। उन्होंने जल की शुद्धता के लिए किए जाने वाले जांच से संबंधित पंजी को दूरूस्त रखने के निर्देश दिए। शिवनाथ नदी से आने वाले पानी से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन वाटर के सैंपल तक की प्रक्रिया की जानकारी निगम आयुक्त ने ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि जल शुद्धिकरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संसाधनों जैसे क्लोरीन, ब्लीचिंग एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। वाटर टेस्टिंग लैब में पहुंचकर संधारित पंजियों का तिथि अनुसार अवलोकन किए। आयुक्त ने प्रतिदिन पानी टंकी और अंतिम छोर के जल स्रोत से लिए जाने वाले सेम्पल के पानी टेस्टिंग की रिकॉर्ड व्यवस्थित करने कहा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त 66 एमएलडी के लैब पहुंचे जहां केमिस्ट से जल की शुद्धता से संबंधित किए जाने वाले संपूर्ण कार्य की जानकारी ली।

जलशोधन संयंत्र में साफ सफाई बनाए रखने और मोटर पंप, इलेक्ट्रिानिक पैनल्स आदि उपकरण की समय-समय जांच व संधारण संबंधी जानकारी ली। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा सके इसके लिए जलकार्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से अपने कार्य में जुटी हुई है। औचक निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं बसंत साहू मौजूद रहे।

खेतों में अब सिर्फ धान नहीं, खुशबू भी उग रही है, राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती
मां ने पांच बेटियों के साथ की आत्महत्या, कुंए में कूद कर दी जान
अफसर की टीचर बेटी ने ड्राइवर संग भागकर रचायी शादी, फिर थाने में जमकर हुआ बवाल
New Education Policy : साल में दो बार होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं, अगले सत्र से लागू होगा नियम… जानिए पूरी डिटेल
कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले
Next Article पुलिस कंट्रोल रूम में हुई शांति समिति की बैठक… ईद मिलादुन्नबी को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की मौजुदगी में इन बातों पर बनी सहमति पुलिस कंट्रोल रूम में हुई शांति समिति की बैठक… ईद मिलादुन्नबी को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की मौजुदगी में इन बातों पर बनी सहमति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?