ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम
पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बीएसएफ के पूर्व डीजी केके शर्मा, प्रवर्तन निदेशालय सीनियर अधिकारी राजेश्वर सिंह और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी एके जैन का नाम भी पेगासस की जासूसी लिस्ट में शामिल था। द वायर की सोमवार को प्रकाशित नई रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों के फोन नंबरों को भी जासूसी की संभावित लिस्ट में शामिल किया गया था। इनके अलावा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के एक पूर्व अफसर और पीएमओ के एक अधिकारी का नाम भी इसमें शामिल था। यही नहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेना के दो कर्नलों को भी जासूसी की इस लिस्ट में शामिल किया गया था।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेगासस स्पाईवेयर के जरिए सर्विलांस के लिए कुल 50,000 फोन नंबरों का डेटा बेस तैयार किया गया था। इस डेटाबेस के बारे में सबसे पहले फ्रांस के नॉन प्रॉफिट फॉरबिडन स्टोरीज को मिला था। उसने ही भारत समेत 10 देशों के मीडिया संस्थानों के कंसोर्टियम को यह जानकारी साझा की थी। इस लिस्ट में शामिल नंबरों का इस्तेमाल करने वाले 67 डिवाइसेज का एमनेस्टी इंटरनेशनल की ओर से विश्लेषण किया गया है। इनमें से 37 के पेगासस की ओर से हैक किए जाने की बात कही गई है। इन 37 नंबरों में से 10 भारत के बताए जा रहे हैं।

केके शर्मा के क्रस्स् कार्यक्रम में जाने पर छिड़ा था विवाद
द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ के डीजी केके शर्मा का नाम संभावित टारगेट की लिस्ट में शामिल किया गया था। 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी के बीएसएफ के डीजी बनने के एक महीने बाद ही उन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया था। वह 2018 में आरएसएस से जुड़े एक संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस इवेंट में वह सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए शामिल हुए थे। संघ के कार्यक्रम में शर्मा के शामिल होने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। दरअसल टीएमसी ओर से इस मामले की जांच की गई थी।

चिदंबरम केस की जांच से चर्चा में आए थे राजेश्वर सिंह
इसके अलावा फिलहाल लखनऊ में तैनात ईडी के विवादित अफसर और जॉइंट डायरेक्टर राजेश्नर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में था। उन्हें 2017 से 2019 के दौरान जासूसी के लिए शामिल किया गया था। राजेश्वर सिंह ने 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की भूमिका की भी जांच की थी। इस मामले वह काफी चर्चा में रहे थे। यही नहीं सीबीआई के डायरेक्टर आलोक कुमार वर्मा और तत्कालीन विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच हुए विवाद में भी उनकी अहम भूमिका था। हालांकि पेगासस की लिस्ट में नाम शामिल होने को लेकर राजेश्वर सिंह य़ा फिर एके शर्मा की ओर से टिप्पणी नहीं आई है।

गौठानों के विस्तार के लिए कार्यशाला… आगे बढ़ने के लिए जनभागीदारी आवश्यक
लैवेंडर तेल के ये फायदे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
विशेष लेख: होगा हर घर नल,मिलेगा शुद्ध जल, मिशन अमृत से बदलेगा कल…. बड़ी जल प्रदाय योजनाओं को समय पर पूरा करने का लक्ष्य
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस में हादसा : गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में मची भगदड़… कई यात्री घायल
सड़क पर गिरे पेड़ से टकराया बाइक सवार, सिर पर चोट लगने से हुई मौत… बारिश के कारण गिरा था पेड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 4.34 crore awards to promote cleanliness in villages, can apply from 30 July to 15 August समझाइश के बाद भी माने व्यापारी: निगम ने जवाहर मार्केट में नाले पर अतिक्रमण हटाकर कराई सफाई
Next Article सिल्वर मेडल के साथ वतन लौटीं मीराबाई चानू, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत सिल्वर मेडल के साथ वतन लौटीं मीराबाई चानू, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?