ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज

By @dmin
Published: December 15, 2022
Share
पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज
पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज
SHARE

राजनांदगांव. मोहला-मानपुर के पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की संपत्ति विवाद में दबंगई सामने आई है। पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर मोहला-मानपुर के पूर्व विधायक गोवर्धन नेताम व वर्तमान में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम के परिजनों पर मारपीट, बलवा, डकैती, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज हुआ है। मामला साल भर पहले का है। घटना के समय प्रार्थी द्वारा थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद पीडि़त ने कोर्ट में परिवार दायर किया था।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध
न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व विधायक नेताम के परिजनों के खिलाफ धारा 455, 427, 147, 294, 506-बी, 395/149 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। प्रार्थी रामनरेन्द्र नेताम पिता चतुर सिंह निवासी ग्राम जादूटोला तहसील अंबागढ चौकी ने न्यायालय में परिवाद पेश कर शिकायत किया था कि जादूटोला में उनकी पैतृक संपत्ति है। जिसमें परिवादी के पिता अपने जीवनकाल में कृषि कार्य करते रहे हैं और वहां पर निवास स्थान भी है।

यह है पूरा मामला
10 जून 2021 को आरोपी राम खिलावन नेताम पिता प्यारे लाल, सुनिता बाई पति रामखिलावन नेताम, इंदिरा बाई पति भागवत नेताम, नम्रता नेताम पिता भागवत नेताम, तिलकराम पिता जिवातिया, दसरी बाई पति तिलकराम सभी निवासी ग्राम हांडीटोला और हेमु लाल गोंड़ पिता नरोत्तम सेवता निवासी थैलीटोला टैक्टर में सवार होकर प्रार्थी राम नरेन्द्र के घर पहुंचे और लाठी से लैस होकर प्रार्र्थी रामनरेन्द्र के घर में घुसने के लिए मुख्य द्वार में लगे ताले को जबरदस्ती तोड़कर अंदर घुसकर तोड़-फोड़ कर वहां पर रखे कीमती समान को साथ ले गए।

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता
बड़ी खबर: पिता की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले सीएम भूपेश…. कोई भी कानून से ऊपर नहीं… जाने सीएम बघेल ने और क्या कहा
CG Elections 2023 : अलग-अलग गाडियों में मिला एक क्विंटल एल्युमीनियम के बर्तन और 3 लाख रुपए
प्रवासी श्रमिकों के लिए संबल बनी मनरेगा : 241 प्रवासी श्रमिकों को मिली 11 लाख रूपए से अधिक की मजदूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जहरीली शराब पीने से तीस लोगों की मौत, 22 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, हिरासत में 14 लोग, शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा Big News: जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 22 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, हिरासत में 14 लोग, शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा
Next Article काम पर नहीं आ रहा था डेयरी का कर्मचारी, घर से बुलाकर संचालक ने की पिटाई, अस्पताल में मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?