ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण की समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण की समीक्षा

By @dmin
Published: June 15, 2022
Share
हटाए गए डीएम अवस्थी.... अब अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी.... गृह विभाग ने जारी किया आदेश
हटाए गए डीएम अवस्थी.... अब अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी.... गृह विभाग ने जारी किया आदेश
SHARE

चिटफंड कम्पनियों के संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई और निवेशकों के धन वापसी के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा
नशीले पदार्थो के कारोबार, चोरी, लूटपाट और चाकूबाजी में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री पर लगाएं अंकुश
रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक तथा प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप और शासन की प्राथमिकता सूची में सम्मिलित चिटफंड कंपनियों के संचालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही तथा निवेशकों की धन वापसी के लिये किये जा रहे कार्यों की बैठक में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चिटफंड कम्पनियों के संचालकों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई और निवेशकों की धन राशि वापसी के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने नशीले पदार्थो के कारोबार, चोरी, लूटपाट और चाकूबाजी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इन अपराधों में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए इन कार्यो में संलग्न लोगों के विरूद्ध लघु अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने सभी जिलों में संपत्ति संबंधी अपराध, शारीरिक अपराध, महिलाओं तथा बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों पर नियंत्रण की समीक्षा करते हुए कहा कि अपराधों पर नियंत्रण हेतु अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।

पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में सामाजिक सद़भाव बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक उपाय एवं कार्यवाही किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने प्रदेश में अपराधियों एवं गुंडों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने तथा सामाजिक अपराध, जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री के विरूद्ध लघु अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, हिमांशु गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश, सीएम साय बोले- हर घर तिरंगे से सजे छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल: लाख उत्पादन को मिला कृषि का दर्जा….. प्रदेश के 50 हजार से अधिक वनवासी किसान होंगे लाभान्वित
shreekanchanpath 92 # 14 January 2025
दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे
Next Article मानसून की अमृत बूंदों के स्वागत के लिए हमारे नरवा स्ट्रक्चर तैयार, साढ़े पांच हजार स्ट्रक्चर के माध्यम से जलस्तर पांच इंच तक बढऩे की उम्मीद मानसून की अमृत बूंदों के स्वागत के लिए हमारे नरवा स्ट्रक्चर तैयार, साढ़े पांच हजार स्ट्रक्चर के माध्यम से जलस्तर पांच इंच तक बढऩे की उम्मीद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?