ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस ने दोस्तों के सामने पीटा आहत Ph.D स्कॉलर ने किया सुसाइड, बहन बोली रिश्वत भी मांगा था पुलिसवालों ने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsNews

पुलिस ने दोस्तों के सामने पीटा आहत Ph.D स्कॉलर ने किया सुसाइड, बहन बोली रिश्वत भी मांगा था पुलिसवालों ने

By @dmin
Published: October 12, 2022
Share
पुलिस ने दोस्तों के सामने पीटा आहत Ph.D स्कॉलर ने किया सुसाइड, बहन बोली रिश्वत भी मांगा था पुलिसवालों ने
पुलिस ने दोस्तों के सामने पीटा आहत Ph.D स्कॉलर ने किया सुसाइड, बहन बोली रिश्वत भी मांगा था पुलिसवालों ने
SHARE

बालोद. बालोद जिले में एक पीएचडी स्कॉलर छात्र के आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। युवक ने गांव से बाहर खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे गांव के लोग आक्रोशित हो गए हैं। मामला संजारी चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की प्रताडऩा से आहत होकर युवक ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। मंगलवार को पेड़ पर युवक की लाश लटकते देख ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।

गांव छावनी में तब्दील
मृतक युवक के परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक का नाम युवराज सोनकर (24 वर्ष) है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रताडऩा के कारण युवराज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवराज सोनकर दुर्ग से पीएचडी कर रहा था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। पूरा घटनाक्रम ग्राम अछोली का है। युवराज सोनकर की बहन दिलेश्वरी ने बताया कि, सोमवार को ग्राम आसरा और ग्राम संजारी के कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था, जहां मेरा भाई बीच-बचाव कराने गया था।

थाने में मांगा रिश्वत
मृतक की बहन ने बताया कि आसरा के लोगों ने बाकियों के साथ-साथ उसके भाई के खिलाफ भी संजारी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेरे भाई को ही मुख्य आरोपी बना दिया। इसके बाद पुलिस भाई और उसके दोस्तों को थाने ले गई और गिरफ्तार करने की धमकी दी। पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं करने के एवज में रिश्वत की भी मांग की। युवक ने जब इस बात का विरोध किया, तो पुलिस ने उसके दोस्तों के सामने ही उसे पीट दिया। घटना से आहत होकर वह देर शाम घर लौटा और अल सुबह पेड़ पर उसकी लाश लटकते हुए मिली।

एसपी से मामले की शिकायत
बहन ने इस मामले की शिकायत बालोद एसपी से की है। एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने मामले में ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया और जानकारी दी कि युवक के खिलाफ धारा 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ था, शायद इसलिए वो घबरा गया था। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सड़क हादसा: बस पलटने से 41 यात्री घायल, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस
भिलाई में शराबी युवकों की करतूत, ग्रीन वैली में गार्ड को कार से उड़ाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…. देखें Video
भिलाई में भी तैयार होगा बीपीओ, 1500 लोगों को रोजगार देने की तैयारी… विधायक देवेन्द्र व महापौर ने देखा स्पॉट
छोटी चोरियों से नहीं हो रहा था गुजारा तो करने निकले बैंक में डकैती, पुलिस पहुंची तो भागे… तीन डकैत पकड़ाए
Durg Breaking : आधी रात अधेड़ ने शिवनाथ नदी पुल से कूदकर दी जान, दूसरे दिन मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संजीव कुमार बने रायपुर रेल मंडल के नए डीआरएम, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर अफसरों से की बात
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं का चमत्कार, 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जैजैपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात… आम जनता से करेंगे सीधा संवाद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?