ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलवामा में हमला: आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड, दो जवान घायल, हमलावरों की तलाश जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पुलवामा में हमला: आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड, दो जवान घायल, हमलावरों की तलाश जारी

By @dmin
Published: December 26, 2021
Share
पुलवामा में हमला: आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड, दो जवान घायल, हमलावरों की तलाश जारी
पुलवामा में हमला: आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड, दो जवान घायल, हमलावरों की तलाश जारी-file pic
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट को निशाना बनाते हुए रविवार को ग्रेनेड हमला किया। जिसके बाद आतंकी फरार हो गए। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस आतंकी हमले में पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1475042850878353408?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1475042850878353408%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fjammu%2Fpulwama-attack-terrorists-hurl-grenade-towards-police-post-near-post-office-pulwama

घाटी में 24 घंटे पहले सुरक्षाबलों ने तीन मुठभेड़ों में एएसआई के हत्यारे समेत 5 आतंकी किए थे ढेर 
सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में 24 घंटे में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस के सहायक उप निरीक्षक अशरफ अहमद की हत्या में शामिल आईएसजेके के आतंकी रफीक अमहद व एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विशेषज्ञ समेत पांच आतंकियों को मार गिराया।

शोपिया में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा और पुलवामा के त्राल में मारे गए दोनों आईईडी एक्सपर्ट अंसार गजवात-उल हिंद (एयूजीएच) के सदस्य थे। इनके पास से चार एके राइफलें, चार एके मैगजीन और 32 कारतूस बरामद हुए हैं।

इससे पहले शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पांच भाजपा नेताओं की हत्या में शामिल हिजबुल आतंकी कुलगाम निवासी शहजाद सेह को मार गिराया था। इस प्रकार सुरक्षा बलों ने बीते 48 घंटे में छह आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की।

त्राल में मारे आतंकी कई हमलों में थे शामिल
पुलवामा जिले के त्राल के हरदुमीर इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों का संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से सामना हुआ। आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, यहां मारे गए आतंकियों की पहचान नदीम भट और गुलाम रसूल उर्फ आदिल के रूप में हुई। दोनों आतंकी आईईडी विस्फोट और ग्रेनेड फेंकने सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे।

5 अप्रैल को रात 9 बजे, 9 मिनट देश को दें : मोदी
आधे हों पेट्रोल-डीजल के रेट: किसानों ने कीमतों में वृद्धि का किया विरोध, वाहनों से जाम किए हाईवे
अंडरवर्ल्ड से जुड़े ठिकानों पर ईडी का बड़ा सर्च ऑपरेशन, दाऊद की बहन के घर पर भी छापेमारी
भारत विरोधी देशों या आतंकियों के माध्यम से जैविक हमला कर सकता है चीन, खुफिया एजेंसियों ने किया सावधान
निर्वाचन व्यय लेखा जाँच के लिए प्रस्तुत नहीं होने वाले 123 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced एम्स विशेषज्ञ ने सरकार के फैसले को बताया अवैज्ञानिक, कहा- पीएम का प्रशंसक हूं, पर यह निर्णय निराशाजनक
Next Article नगालैंड से अफ्स्पा हटाने पर फैसले के लिए समिति का गठन होगा, 45 दिन में सिफारिशें सौंपनी होंगी नगालैंड से अफ्स्पा हटाने पर फैसले के लिए समिति का गठन होगा, 45 दिन में सिफारिशें सौंपनी होंगी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?