ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलवामा जैसा यहां एक और हमला, सेना के काफिले से टकराया आत्मघाती हमलावर, धमाके में नौ की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पुलवामा जैसा यहां एक और हमला, सेना के काफिले से टकराया आत्मघाती हमलावर, धमाके में नौ की मौत

By Om Prakash Verma
Published: September 1, 2023
Share
पुलवामा जैसा यहां एक और हमला, सेना के काफिले से टकराया आत्मघाती हमलावर, धमाके में नौ की मौत
पुलवामा जैसा यहां एक और हमला, सेना के काफिले से टकराया आत्मघाती हमलावर, धमाके में नौ की मौत
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। दरअसल टीटीपी के आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के नौ जवानों की मौत की खबर है। घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की है, जब एक बाइक सवार आत्मघाती आतंकी ने सेना के काफिले को धमाके से उड़ा दिया। इस धमाके में पाकिस्तानी सेना के नौ जवानों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी है। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी ने विस्फोटक लदी कार से सीआरपीएफ के काफिले के वाहन में टक्कर मार दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

टीटीपी ने ली हमले की जिम्मेदारी
पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) शाखा ने बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में गुरुवार को एक बाइक सवार आत्मघाती हमलावर ने सेना सेना के काफिले को निशाना बनाया। हमलावर ने अपनी बाइक काफिले के एक वाहन से टकरा दी। इससे जबरदस्त विस्फोट हुआ और वाहन में सवार नौ जवानों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख
घटना के बाद सुरक्षाबलों और जांच एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी है और इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दी है। वहीं इस आतंकी हमले की घटना पर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। बता दें कि बीते कुछ समय से पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। खासकर टीटीपी द्वारा पाकिस्तान में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया है।

पाकिस्तान में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है टीटीपी
टीटीपी कई आतंकी संगठनों का समूह है, जिसकी स्थापना साल 2007 में की गई थी। अफगानिस्तान की सीमा से लगते खैबर पख्तूनख्वा में इस आतंकी संगठन का काफी प्रभाव है और यहां कई आतंकी हमलों के पीछे टीटीपी की भूमिका रही है। बीते महीने ही खैबर पख्तूनख्वा में एक पुलिस चौकी पर टीटीपी के आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए थे। बीती 30 जनवरी को पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती आतंकी ने दोपहर की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। साल 2014 में पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए टीटीपी के हमले में भी 130 से अधिक छात्र मारे गए थे, जिसकी पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी।

नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या, सड़क बनाने के लिए रखी गई जेसीबी भी फूंकी
Bhilai Breaking : टाउनशिप में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
राज कुंद्रा केस: कोर्ट से नहीं मिली राहत…. 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे राज कुंद्रा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीबी मुक्त भारत अभियान का किया वर्चुअल उद्घाटन…
शासकीय विभाग में वर्चुअल और विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो सकेगी बैठक….. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chandrayaan-3 : चांद पर अद्भुत घटना का साक्षी बना रोवर प्रज्ञान, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 319 # 01 September 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?