ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुराने बारदाना में 25 रूपए की राहत मिलने से इस जिले में धान खरीदी में आई तेजी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पुराने बारदाना में 25 रूपए की राहत मिलने से इस जिले में धान खरीदी में आई तेजी…

By @dmin
Published: December 10, 2021
Share
SHARE

कवर्धा। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा तथा उन्हे राहत पहुंचाने के लिए पुराने बारदाने का मूल्य 18 रूपए से बढाकर 25 रूपए करने के बाद कबीरधाम जिले में धान खरीदी में रिकार्डतोड़ धान खरीदी हो रही है। जिले के पंडरिया विकासखण्ड के महज छहः धान खरीदी केंन्द्र क्रमशः कपरीगोड़ान, रमतला, नवागांव टीकैत, दुल्लापुर, बाघामुड़ा, और किशुनगढ़ धान खरीदी केंन्द्रों में पंजीकृत 1459 किसानों ने लगभग 8 करोड़ 12 लाख 85 हजार 360 रूपए का धान बेच लिया है। इन किसानों ने कृषि कामकाज के लिए शासन से लिए गए 2 करोड़ 22 लाख 66 हजार 785 रूपए का ऋण भी जमा कर लिया है। इन धान खरीदी केन्द्रों में कुल 6533 पंजीकृत किसान है।

 कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर आवश्कय जानकारी
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने पडरिया विकासखण्ड के कपरीगोड़ान, रमतला, नवागांव टीकैत, दुल्लापुर, बाघामुड़ा, और किशुनगढ़ धान खरीदी केन्द्रों का अकास्मिक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी के लिए बनाई गई व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर शर्मा ने इन धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए कहा किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। शांति व सुचारू रूप से धान खरीदी करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करे। ग्राम वार छोटे किसानों को प्राथमिकता देते हुए उन्हे टोकन जारी करे। उन्होने बताया कि राज्य शासन द्वारा पुराने बारदाना का मूल्य 18 रूपए से बढ़ाकर 25 रूपए कर दिए है। अब किसानें को बढ़ी हुई किमत में बारदाना की राशि भूगतान किया जाएगा। सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पानी की व्यवस्था कराएं। उन्होने समिति प्रभारियों को निर्देशत करते हुए कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए धान की सुरक्षा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ले। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डीएल डाहिरे, सीसीबी नोडल अधिकारी आरपी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर व तहसीलदार विनय कश्यप व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर आवश्कय जानकारी भी ली। किसानों ने बताया कि इस बार धान बेचने के लिए बनाई व्यवस्था से बहुत खुश हैं। समिति के छोटे किसानों को प्राथमिकता देते हुए एक साथ धान बेचने की अनुमति देकर किसानों को सुविधाए दी जा रही है। इससे यहां के किसानों को बहुत राहत मिल रही है।

कलेक्टर शर्मा को संबंधित समिति प्रभारियो ने अवगत कराते हुए अब तक हुई धान खरीदी व ऋण वसूली की पूरी विस्तृत जानकारी दी।  करपी कोडान में अब 1650 पंजीकृत किसान है,जिसमें से 328 किसानों ने 11 हजार 444 क्विंटल धान बेच लिया है। इसी तरह रमतला कुल 889 पंजीकृत किसान है,जिसमें से 196किसानां से  5 हजार 116 किं्वटल धान,नवागांव टीकैत में कुल 769 पंजीकृत किसान है जिसमें से 140 किसानों से 3 हजार 288 क्विंटल धान, दुल्लापुर में कुल पंजीकृत किसान1194 है जिसमें से 288 किसानो से 7 हजार 490 क्ंिवटल धान, बाघामुडा केन्द्र में कुल एक हजार पंजीकृत किसान है,जिसमें से 304 किसानों से 7 हजार 304 क्ंिवटल धान, और किशुनगढ़ में कुल 1031 पंजीकृत किसान है, जिसमे से 203 किसानो से 7 हजार 41 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है।

एसडीएम डीएल डाहिरे ने बताया कि इन सभी 6 समिति केन्द्रों में अब तक 1459 किसानां ने  41 हजार 684 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर लगभग 8 करोड़ 12 लाख 85 हजार 360 रूपए का धान बेच लिया है। इन किसानों द्वारा खेती किसानी के लिए राज्य शासन द्वारा ऋण ली गई थी, जिसमें से 2 करोड़ 22 लाख 66 हजार 785 रूपए शासन के खाते में जमा भी करा लिया है।

35 से ज्यादा विमानों-दो युद्धपोतों के साथ किया युद्धाभ्यास, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में दिखाई अपनी ताकत
हरेली पर पूरे दिन टॉप ट्रेंड में रहा हैशटैग अभियान #सुशासन_की_हरेली…. पूरे छत्तीसगढ़ ने मनाई विष्णु के #सुशासन_की_हरेली
राजधानी में मीडियाकर्मी से मारपीट करने वाले बदमाश भाई गिरफ्तार, जरा सी बात पर कर दी थी पिटाई
Breaking News : कोंडागांव में बनेगा 11 किमी लंबा 4-लेन केशकाल बाईपास, 300 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च
छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है पर्यटन का नया अध्याय : मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना से मिलेगी नई उड़ान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संस्कृति मंत्री ने छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘‘शहीद वीर नारायण सिंह’’ का किया शुभारंभ…
Next Article राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर यहां किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?