ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुनर्वास केन्द्र में 14 दिव्यांगजन को लगे कृत्रिम पैर-नये जीवन की ओर बढ़े कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

पुनर्वास केन्द्र में 14 दिव्यांगजन को लगे कृत्रिम पैर-नये जीवन की ओर बढ़े कदम

By @dmin
Published: November 27, 2021
Share
पुनर्वास केन्द्र में 14 दिव्यांगजन को लगे कृत्रिम पैर-नये जीवन की ओर बढ़े कदम
पुनर्वास केन्द्र में 14 दिव्यांगजन को लगे कृत्रिम पैर-नये जीवन की ओर बढ़े कदम
SHARE

मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा ने पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांगजन को मिठाई खिलाकर दी बधाई
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा शुक्रवार को रायपुर के माना कैम्प में ‘फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर के बढ़ते कदम’ कार्यक्रम में शामिल हुंई। कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा जिले के दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग प्रदान करने के उपलक्ष्य में किया गया था। श्रीमती भेंडिय़ा ने सरगुजा जिले से आए 14 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी और फूल मालाओं से उनका सम्मान किया।

सरगुजा जिले के दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग प्रदान
श्रीमती भेंडिय़ा ने सभी दिव्यांगजन से बातचीत कर उनकी परेशानी जानी और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर (पीआरआरसी) में दिव्यांगजन के लिए कृत्रिम अंग बनाने, लगाने और प्रशिक्षण कक्ष के साथ स्पीच थेरेपी कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के संचालक पी.दयानंद भी उपस्थित थे।

सरगुजा जिले के दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग प्रदान
श्रीमती भेंडिय़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच हो। उनके निर्देशों पर चलते हुए पीआआरसी की टीम सरगुजा के गांव-गांव के दिव्यांगजन तक पहुंची। उन्होंने विभागीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा की तरह तरह टीम हर जिले तक पहुंचे। बस्तर के बीहड़ों में जाकर भी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर अच्छा और जिम्मेदारी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंगों से दिव्यांग लोगों ने आज अपने कदम आगे बढ़ाए हैं,आगे वे जल्दी चलने लगेंगे और अपने परिवारों का सहारा बनेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे-बच्चों को फिर से खेलते-दौड़ते देखकर माता-पिता की खुशी को शब्दों में नहीं बताया जा सकता। बड़े हॉस्पिटल में कृत्रिम अंगों के लिए लाखों रूपए खर्च करने पड़तें हैं। समाज कल्याण विभाग की अत्याधुनिक मशीनों से तैयार होकर हितग्राहियों की जरूरत नि:शुल्क पूरी हो रही है। इस अवसर पर सरगुजा जिला पंचायत की सभापति सुश्री राधा रवि ने सरगुजा में विशेष शिविर के लिए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पीआरआरसी सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा विगत 24 से 30 अक्टूबर तक सरगुजा जिले के 7 विकासखण्डों में शिविर लगाकर 140 दिव्यांग हितग्राहियों को चिन्हांकित किया है। विभाग द्वारा इन हितग्राहियों को 155 क्रत्रिम उपकरण नि:शुल्क प्रदान कर उनकी जीवन में फिर से गति लाने का प्रयास किया जा रहा है। 140 दिव्यांगजन में 65 हितग्राहियों के नकली पैर तैयार करने के लिए रायपुर स्थित पीआरआरसी सेंटर लाना है, अन्य को सरगुजा में ही अंग प्रदान किए जाएंगे। प्रथम बैच में 14 दिव्यांगजन को रायपुर लाकर कृत्रिम अंग लगाए गए हैं। शेष दिव्यांगजन को अलग-अलग बैच में रायपुर लाकर कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। सरगुजा की तरह भविष्य में सभी जिलों में दिव्यांगजन के चिन्हांकन के लिए शिविर लगाकर उन्हें नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किये जाने की योजना है।

चुनाव ड्यूटी से घर जा रही महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, आरोपी फरार
Gustakhi Maaf: स्कूली शिक्षा में यह भेदभाव कैसा?
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे, सीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कोरोना: 24 घंटे में मिले 16,103 नए केस, 31 ने तोड़ा दम, जाने कितनी हुई संक्रमण दर
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन कार्य में लापरवाही, सीनियर डीसीएम ने ठेकेदार को लगाई फटकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन कोरोना वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ से डरी दुनिया, जानें वैक्सीन कंपनियों ने क्या कहा?
Next Article दावेदारों की संख्या से नेता हैरान, बागी बढ़ा सकते हैं सिरदर्दी दावेदारों की संख्या से नेता हैरान, बागी बढ़ा सकते हैं सिरदर्दी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?