2022 की शुरुआत से ही सिनेमाघरों पर साउथ फिल्मों का दबदबा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को मिली अपार सफलता के कारण दर्शकों के दिलों में साउथ सिनेमा के सितारों ने भी बखूबी जगह बना ली है। कंटेंट, एक्शन और दमदार अदाकारी के कारण साउथ अभिनेता और अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग में दिन दुगनी-रात चौगुनी बढ़ोतरी हुई है। ये सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के कारण जमकर सुर्खियों में रहे हैं। अल्लू अर्जुन से लेकर समांथा रुथ प्रभु तक का नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ चुका है। जहां अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 1 से लोगों के दिलों दिमाग पर राज किया, वहीं समांथा इस साल की शुरुआत में साउथ की दूसरी सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह जनवरी 2022 से जून 2022 तक गूगल पर दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली साउथ स्टार हैं। तो इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे साउथ एक्टर्स से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
काजल अग्रवाल:– साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वाली काजल अग्रवाल इस साल फिल्म ‘आचार्य में अभिनय करती नजर आई थीं। इस तेलुगू फिल्म में उनके साथ बाप-बेटे की सुपरस्टार जोड़ी चिरंजीवी और रामचरण मुख्य भूमिका निभाते दिखे थे। इस फिल्म के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब चर्चाओं में रही थी। उनके घर कुछ ही समय पहले बेटे का जन्म हुआ है। वह जून तक सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री हैं।
सामंथा रुथ प्रभु:- पिछले करीब 12 वर्षों से साउथ में अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही सामंथा रूथ प्रभु को आज देश-विदेश में सभी जानते हैं। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन ‘पुष्पा: द राइज के आइटम नंबर ‘ऊ अंतावा के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पहले से कईं ज्यादा बढ़ गई है। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
अल्लू अर्जुन:- फिल्म ‘पुष्पा द राइज में अपनी एक्टिंग, स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी से देश के लाखों दर्शकों के दिलों में बस चुके अभिनेता अल्लू अर्जुन की ख्याती बहुत बढ़ गई है। यह स्टाइलिश अभिनेता इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही वह साउथ के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक भी हैं।
रश्मिका मंदाना:- इन दिनों साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा द राइज में बेहतरीन अभिनय करने के बाद वह अब शांतनु बागची की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘मिशन मजनू में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। इस साल वह सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ एक्टर्स में चौथे स्थान पर रही हैं।
विजय:- थलपति विजय के नाम से मशहूर अभिनेता विजय चंद्रशेखर इस साल अपनी एक्शन फिल्म ‘बीस्ट को लेकर चर्चाओं में रहे। उनकी फिल्म ने उम्मीद के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर कारेबार नहीं किया। लेकिन इसका असर उनकी फैन फॉलोइंग पर जरा नहीं पड़ा। मोस्ट सच्र्ड लिस्ट में वह पांचवें स्थान पर हैं।
नयनतारा:- अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में रही अभिनेत्री नयनतारा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह छठी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं। इसके साथ ही, वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
तमन्ना भाटिया:- ‘बॉहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया चाहे इन दिनों किसी फिल्म में नजर न आई हों, लेकिन उनकी प्रसिद्धि किसी भी मायने में किसी से कम नहीं है। वह गूगल की इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ कलाकारों में सातवें स्थान पर हैं।
यश:- साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 के अभिनेता रॉकिंग स्टार यश आज किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। उनकी हर अदा की लोग जमकर तारीफ करते हैं। इस लिस्ट में यश आठवें स्थान पर हैं।
पूजा हेगड़े:- बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में एक्टिंग करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े की खूबसूरती देखने लायक है। वह इस साल अपनी फ्लॉप फिल्मों के कारण सुर्खियों में रही हैं। वह इस लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं।
महेश बाबू:- बॉलीवुड और साउथ के बीच छिड़े भाषा विवाद के बाद अपने एक बयान के कारण महेश बाबू खूब चर्चाओं में रहे। महेश बाबू ने अपना बड़बोला पन दिखाते हुए कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकती है, जिसके बाद वह हर तरफ लाइट में आ गए थे। इसके साथ ही इस साल उनकी फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसने खूब धमाल मचाया। साउथ का यह अभिनेता इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है।



