ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुंछ मुठभेड़ का सातवां दिन: मां-बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आतंकियों की मदद का संदेह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पुंछ मुठभेड़ का सातवां दिन: मां-बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आतंकियों की मदद का संदेह

By @dmin
Published: October 17, 2021
Share
मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद
मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन का आज सातवां दिन है। आतंकियों से मुठभेड़ में दो अलग-अलग स्थानों पर दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हुए हैं। रविवार को वन क्षेत्र में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान एक महिला उसके बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि भाटादूडिय़ां निवासी 45 वर्षीय महिला और उसके बेटे के साथ एक व्यक्ति को आतंकवादियों को रसद समर्थन देने के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि तीनों ने स्वेच्छा से या बंदूक की नोक पर आतंकवादियों को भोजन और आश्रय प्रदान किया।

मेंढर से लेकर थानामंडी तक का पूरा वन क्षेत्र सख्त घेरे में
राजोरी-पुंछ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि पुंछ और राजोरी को जोडऩे वाले वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी देखी गई थी। जिसके बाद उन्हें ट्रैक करने के लिए अभियान शुरू किया गया था। इस सप्ताह तीन बार आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ। आतंकवादी छिपे हुए हैं और संयुक्त बल ऑपरेशन को अंजाम तक ले जाने में जुटे हैं। मेंढर से लेकर थानामंडी तक का पूरा वन क्षेत्र सख्त घेरे में है। बचने के प्रयास में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले आतंकवादियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।

पैरा कमांडो ने संभाला मोर्चा
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन की कमान अब पैरा कमांडो ने अपने हाथ में ले ली है। सेना की अन्य टुकडिय़ां अब बाहरी घेरे में हैं। जंगल के भीतर रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ के चलते राजोरी-पुंछ हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। 14 अक्तूबर की शाम से हाईवे बंद है।

दिन में हेलिकॉप्टर से रखी जा रही नजर, रात होने पर रोशनी गोले दागे जा रहे
दुरूह जंगल में आतंकियों की घेराबंदी को अभेद्य बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। दिन के समय हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है। रात में रोशनी गोले दागे जा रहे हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की लोकेशन का पता चल गया है।

Railway Breaking : पुरी यात्रा के लिए मिली नई स्पेशल ट्रेन, 5 फेरों के लिए गोंदिया से खुरदा रोड तक चलेगी रथयात्रा स्पेशल
सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज
उपग्रह तस्वीरों में दिखी जंग की आहट, बेलारूस व क्रीमिया में रूसी लड़ाकू विमान तैनात
हथकड़ी खींचकर पुलिस कस्टडी से फरार हुए चोरी के आरोपी, लापरवाही के लिए एएसआई और आरक्षक सस्पेंड
15 देशों के राजनयिकों ने लिया जम्मू-कश्मीर की स्थिति का जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिया मुसलमानों का जानी दुश्मन बना ISIS, खुलेआम चेताया- कहीं भी रहो, हम मार देंगे शिया मुसलमानों का जानी दुश्मन बना ISIS, खुलेआम चेताया- कहीं भी रहो, हम मार देंगे
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर को 232 करोड़ 37 लाख रुपए के 47 विकास कार्यों की दी सौगात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?