ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी बोले: कोरोना संक्रमण व महंगाई पर टीम भावना के साथ काम करें सभी सीएम, राज्यों से तेल पर टैक्स घटाने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी बोले: कोरोना संक्रमण व महंगाई पर टीम भावना के साथ काम करें सभी सीएम, राज्यों से तेल पर टैक्स घटाने की अपील

By @dmin
Published: April 27, 2022
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, बीते दो वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं मीटिंग है। कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया, उसने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है। ओमिक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं, ये यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, हमारे वैज्ञानिक और विशेषज्ञ नेशनल और ग्लोबल स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उनके सुझावों पर हमें सामूहिक दृष्टिकोण के साथ हमें काम करना होगा। संक्रमण को शुरुआत में ही रोकना हमारी प्राथमिकता पहले भी थी, आज भी यही रहना चाहिए।

देश में लंबे समय बात खुले हैं स्कूल
पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश में लंबे समय के बाद स्कूल खुले हैं, ऐसे में कोरोना केस के बढऩे से कहीं न कहीं अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है। बच्चों के संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही है। लेकिन संतोष की बात है कि बच्चों को वैक्सीन का कवच मिल रहा है। कल ही छह से 12 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण की अनुमति मिल गई है। पहले की तरह स्कूल में विशेष अभियान चलाने की जरूरत होगी।

स्वास्थ्य ढांचे को अपग्रेड करते रहें
प्रधानमंत्री ने कहा, दो साल के भीतर देश ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर ऑक्सीजन तक सुधार किया है।आज कोरोना की जो स्थिति है, उसमें यह जरूरी है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर किया जाए और पॉजिटिव आने वाले मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जरूर भेजे जाएं। पीएम ने कहा, यह सुनिश्चित करें कि जनता में पैनिक न फैले। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का काम चलता रहना चाहिए। सारी सुविधाएं संचालित स्थिति में हों, यह भी सुनिश्चित करें। अगर कहीं कोई समस्या है, उसे उच्च स्तर पर सुलझाया जाए।

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करें राज्य
वैश्विक संकट के बीच तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने कहा, आज की वैश्विक परिस्थितियों में केंद्र और राज्य सरकारों का तालमेल, सामंजस्य पहले से अधिक आवश्यक है। युद्ध की परिस्थिति से सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी। राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें। कुछ राज्यों ने तो अपने यहां टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया गया। मेरा आग्रह है कि देशहित में राज्य भी टैक्स कम करेंगे तो जनता को फायदा होगा।

अस्पतालों का कराएं सेफ्टी ऑडिट
प्रधानमंत्री ने कहा, देश में गर्मी बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी के समय में हम अलग-अलग स्थानों पर आग की बढ़ती हुई घटनाएं देख रहे हैं। पिछले साल कई अस्पतालों में आग लगी, वो बड़ी दर्दनाक स्थिति थी। मेरा सभी राज्यों से आग्रह है कि हम अभी से अस्पतालों का सेफ्टी ऑडित कराएं, सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करें।

कोरोना के मामले में मंगलवार के मुकाबले 17.8 फीसदी की बढ़ोतरी
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2,927 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ दश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,30,65,496 हो गई है। कोरोना के नए मामलों में मंगलवार के मुकाबले 17.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उधर संक्रमण से 32 और लोगों की मौत हुई है। इसके चलते देश में कोविड-19 से मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर 5,23,654 पर पहुंच गई है।

Bhilai Breaking : हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर…. अपहरण के मामले में जेल में है बंद
डिप्टी सीएम अरुण साव ने वनांचल में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान
ऑनलाइन एफआईआर पर नंबर देख ठगी का प्रयास, पीड़ित पहुंचा थाने… साईबर फ्रॉड का यह है नया तरीका
कोरोना संक्रमण में चार लाख की संख्या पार करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक सामने आए 15413 नए मामले
विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रेन में मुस्लिम यात्री ने मांगी थी चाय, मिला इफ्तार भोजन, कैटरिंग स्टाफ ने यूं जीता दिल ट्रेन में मुस्लिम यात्री ने मांगी थी चाय, मिला इफ्तार भोजन, कैटरिंग स्टाफ ने यूं जीता दिल
Next Article भुवनेश कुमार साहू बने दयानन्द शिक्षा समिति के सचिव भुवनेश कुमार साहू बने दयानन्द शिक्षा समिति के सचिव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?