ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने इस शहर को दी 150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, फुल चार्ज में चलती है 200 किमी, एडवांस्ड फीचर्स से हैं लैस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी ने इस शहर को दी 150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, फुल चार्ज में चलती है 200 किमी, एडवांस्ड फीचर्स से हैं लैस

By @dmin
Published: March 7, 2022
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पुणे को 150 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़े मिला है। इन बसों का निर्माण इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Olectra (ओलेक्ट्रा) ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुणे में सार्वजनिक परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने बानेर में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने देश से डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से बचने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की अपील की।

प्रदूषण को करेंगे कम
नई 150 इलेक्ट्रिक बसों के जुडऩे से, पुणे शहर के नागरिक वातानुकूलित और बिना शोरगुल के सफर का आनंद ले सकेंगे। ओलेक्ट्रा के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये शहर में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को काफी कम कर देंगे। यह पाया गया है कि शहरी सार्वजनिक परिवहन दुनिया भर में प्रदूषण के कारणों में से एक है। बसें 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक, शून्य-उत्सर्जन वाली हैं और इनमें कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Olectra-BYD Electric Bus (File)

फीचर्स और रेंज
बयान में बताया गया है कि ये इलेक्ट्रिक बसें 12 मीटर लंबी हैं और इनमें 33 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। ये इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित एयर सस्पेंशन के साथ आती हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों में हर सीट के लिए एक आपातकालीन बटन और यूएसबी सॉकेट है। ओलेक्ट्रा ने दावा किया कि इन इलेक्ट्रिक बसों में लिथियम-आयन बैटरी पैक दी गई हैं जिससे यह एक बार फुल चार्जिंग पर लगभग 200 किमी की दूरी तक चल सकती हैं।

बैटरी चार्जिंग
निर्माता ने यह भी दावा किया कि ये इलेक्ट्रिक बसें रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं। यह बस हाई पावर एसी और डीसी चार्जिंग सिस्टम से लैस हैं जिससे बैटरी को तीन से चार घंटे में रिचार्ज किया जा सकता है।

यात्रियों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक
कंपनी के बयान में यह भी बताया गया है कि कि ओलेक्ट्रा निर्मित अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें सूरत, गोवा, सिलवासा, देहरादून, मुंबई और पुणे जैसे कई शहरों में कुशलता से सेवा देने में सक्षम हैं। कई शहरों में यात्रियों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक है। इनसे संबंधित परिवहन संगठन इलेक्ट्रिक बस बेड़े का विस्तार करने में भी दिलचस्पी दिखा रही हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक बसें पहले ही पुणे में दो करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी में सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी हैं।

मलूहा के पांच किसानों को मिला 25 वर्षों से लंबित 88 लाख रूपए का मुआवजा, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशील पहल
पीएम मोदी ने बिहार को दी 516 करोड़ की सौगात, कोसी महासेतु का किया उद्घाटन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन: कहा- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास
साइबर धोखाधड़ी से बचाव में जिला अर्थशाला ने दर्ज की उल्लेखनीय सफलता
मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण…. विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3841 नए मामले सामने आए, 11 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 14.03 फीसदी चीन में फिर लौटा कोरोना: एक दिन में सर्वाधिक मामले आए सामने, अन्य देशों में चेतावनी
Next Article देश में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4,362 नए मामले, 66 लोगों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?