ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी की दिवाली: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे… जवनों को दी शुभकामनाएं- बोले- 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लाया हूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी की दिवाली: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे… जवनों को दी शुभकामनाएं- बोले- 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लाया हूं

By @dmin
Published: November 4, 2021
Share
'Bal Raksha Kit' is coming for children to fight against Corona
'Bal Raksha Kit' is coming for children to fight against Corona
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जवानों के साथ दिवाली मनाने प्रधानमंत्री आज राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने सैनिकों के साथ करीब एक घंटा बिताया और उन्हें मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर मोदी ने कहा, मैं यहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, आपके परिवार के तौर पर आया हूं। आपका जो भाव अपने परिवार में जाकर होता है, वही मुझे अनुभव हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने हर दिवाली सीमा पर तैनात आप लोगों के बीच मनाने का संकल्प लिया। आज मैं यहां से नई उमंग और नया विश्वास लेकर जाऊंगा। आज शाम हिंदुस्तान का हर नागरिक दिवाली पर एक दीया आपके पराक्रम, शौर्य, त्याग और तपस्या के नाम लगाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको जो सौभाग्य मां की सेवा का मिला है, आपके चेहरे के उन मजबूत भाव को देख रहा हूं। आपका यही संकल्प पराक्रम करने की पराकाष्ठा, हिमालय हो, गहरी खाई हो, ऊंची चोटियां हों… वहां आप मां भारती का जीता जागता कवच हैं। आपके सामथ्र्य से देश में एक निश्चिंतता होती है। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में चार-चांद लग जाते हैं। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा, छठ पूजा की भी आप सभी देशवासियों को शुभकानाएं देता हूं।

मोदी ने कहा कि पहले हाल ये था कि जरूरत पडऩे पर जल्दबाजी में हथियार खरीदे जाते थे। आज रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आ रही है। भारत ने यह तय किया है कि अब 200 से ज्यादा हथियार, साजो-सामान देश के भीतर ही खरीदे जाएंगे। ऐसे और भी कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं। इससे डिफेंस सेक्टर मजबूत होगा। यह भारत के सामथ्र्य को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अपनी तैयारियों को दुनिया में हो रहे तेज परिवर्तन के साथ ढालना होगा। पहले हाथी, घोड़े से लड़ाईयां होती थीं, लेकिन आज की युद्ध कला काफी बदल गई है। तकनीक के विकास से बड़ा परिवर्तन आया है। इसे देखते हुए हमने भी कई नए बदलाव किए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति और ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। नेवी और एयरफोर्स में अग्रिम मोर्च पर तैनाती के बाद आर्मी में भी महिला शक्ति का विस्तार हो रहा है। बेटियों के लिए कई मिलिट्री संस्थानों के दरवाजे खोले गए हैं। देश की बेटियां डिफेंस में अपना योगदान के लिए उत्साहित हैं।

पीएम मोदी ने कहा आपके लिए सेना में आना कोई नौकरी नहीं है। बल्कि यह साधना है। आप मां भारती की साधना कर रहे हैं। हमें को अपनी जन्मभूमि के लिए ही जीना है। हमारी उदार भावना हमें दूसरों से अलग बनाती हैं। भारत पहले भी अमर था। आज भी अमर है और हजारों साल बाद भी अमर रहेगा।

CG Crime : छत्तीसगढ़ में बकरी से रेप और हत्या, चोरी की नीयत से घुसा बदमाश पैसे नहीं मिले तो किया यह कांड
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 825 नए संक्रमित, 1100 मरीज हुए डिस्चार्ज….
Bhilai Breaking : पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक पर बेसर्मी करने वाला प्रेमी जोड़ा, ग्लोब चौक पर एसपी ने लगाई क्लास
धमतरी में रुद्री बैराज में गिरी युवती, मोबाइल पर बात करते फिसला पैर… दो युवकों ने बचाई जान
Assembly Elections 2023: : ब्लाक अध्यक्षों की माथापच्ची खत्म, अब जिला, कमेटी को सौंपी जाएगी 5-5 दावेदारों की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चमचमाती कार से उतरा फर्जी एसडीएम, दिवाली पर निकला दुकानदार का दिवाला, जानें पूरा मामला चमचमाती कार से उतरा फर्जी एसडीएम, दिवाली पर निकला दुकानदार का दिवाला, जानें पूरा मामला
Next Article दिवाली पर बड़ी साजिश नाकाम: टिफिन बम मिलने से हड़कंप, जलालाबाद धमाके से जुड़े तार दिवाली पर बड़ी साजिश नाकाम: टिफिन बम मिलने से हड़कंप, जलालाबाद धमाके से जुड़े तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?