ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिकअप की ठोकर से सरपंच दंपती की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiNews

पिकअप की ठोकर से सरपंच दंपती की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

By @dmin
Published: September 12, 2022
Share
पिकअप की ठोकर से सरपंच दंपती की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पिकअप की ठोकर से सरपंच दंपती की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
SHARE

भिलाई. तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार एक महिला सरपंच और उनके पति की मौत हो गई। घटना नगपुरा छिरहा के बीच की है। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत चरगंवा की सरपंच धरमिन निषाद (35 वर्ष) अपने पति कौशल निषाद (40 वर्ष) के साथ सरपंच संघ के महाधरना में शामिल होने रायपुर गई थी। वहां से लौटते वक्त दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस बीच नगपुरा छिरहा के बीच पिकअप वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई।

सरपंचों ने किया प्रदर्शन
रविवार को दोनों मृतकों की बॉडी पीएम के बाद गांव रवाना किया गया। इस बीच नवागढ़ ब्लाक बेमेतरा ब्लाक सहित आसपास के जिले के सरपंच व पदाधिकारी नवागढ़ मुख्य चौक आकर शव वाहन रोककर मृतकों को पचास-पचास लाख , एक को सरकारी सेवा व तीनों बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। सरपंच संघ के मुंगेली से आए एक पदाधिकारी ने कहा कि यूपी में किसान की मौत पर घडिय़ाली आंसू बहाने वाले मुख्यमंत्री ने जितनी राशि दी कम से कम उतनी राशि सरपंच परिवार को दे।

चार-चार लाख देने की घोषणा
नवागढ़ मुख्य चौक के चक्काजाम स्थल पर संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे पहुंचे । उन्होंने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख दिलाने का भरोसा दिया है। इसके बाद पुलिस फोर्स ने दोनों शव को गांव रवाना किया। नवागढ़ टीआई अजय सिन्हा ने बताया कि सरपंच दंपती को टक्कर मारने वाला चालक हिरासत में है। पिकअप जब्त कर लिया है। अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पूर्व मंत्री भी हुए चक्काजाम में शामिल

सरपंचो के चक्काजाम की खबर पाकर पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, देवादास चतुर्वेदी, डॉ. जगजीवन खरे, जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा, अंजू बघेल, दयावंत बांधे, हरिकिशन कुर्रे मौके पर पहुंचे और सरकार व स्थानीय विधायक से एक करोड़़ रुपए मृतक के परिजनों को देने की मांग की। इस बीच पुलिस व भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि इस घटना के बाद एसपी मौके पर आने से डर रहे हैं। जिला में प्रशासन निरंकुश हो चुका है। मेरे घर के दरवाजे पर तोडफोड़ की गई, नक्सली आकर इलाज कराने लगे, नक्सली का उपचार करने वाले अस्पताल की सील चंद घण्टे में खुल गई। जिले को पशु तस्करों ने अपना अड्डा बना दिया, हरेक गांव में अवैध शराब का कारोबार शुरू हो गया। बाइकर्स हूटर बाज स्टंट बाज मौज कर रहे हैं। कोई रोकने व टोकने वाला नहीं है। राज्य गठन के इतिहास में इतनी बदतर अव्यवस्था कभी नहीं रही।

शुभ संकल्पों की होती है समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय
छावनी चौक अब होगा गो-माता चौक, गाय की प्रतिमा होगी स्थापित, सौंदर्यीकरण भी होगा
Big accident : सेंट्रल एवेन्यू पर रेसिंग के चलते डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
अंधियारे जीवन को मिला उजियारा: 223 मरीजों का सफल आपरेशन, दोनों आंखों में मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मिली मुक्ति
Breaking News : भिलाई के मरोदा जलाशय में बना तैरता सोलर प्लांट, हर साल बनेगी 34 मिलियन यूनिट बिजली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में RSS की बैठक खत्म, अब विद्यापीठों में होगी हिंदुत्व की पढ़ाई, हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बड़ी बात… छत्तीसगढ़ में RSS की बैठक खत्म, अब विद्यापीठों में होगी हिंदुत्व की पढ़ाई, हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बड़ी बात…
Next Article 13 करोड़ से  बना हमारे जिले का पहला स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?