ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट, 6 में से 3 पम्प खराब, विधायक वोरा ने जताई नाराजगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट, 6 में से 3 पम्प खराब, विधायक वोरा ने जताई नाराजगी

By @dmin
Published: January 31, 2022
Share
पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट, 6 में से 3 पम्प खराब, विधायक वोरा ने जताई नाराजगी
पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट, 6 में से 3 पम्प खराब, विधायक वोरा ने जताई नाराजगी
SHARE

दुर्ग। शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था में लापरवाही का पता चलने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज नगर निगम के जल कार्य विभाग के अफसरों पर जमकर नाराजगी जताई है। विधायक और महापौर ने कहा है कि शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फेज टू योजना के बाद अब अमृत मिशन प्रोजेक्ट पूर्णता की ओर है। इसके बावजूद शहर में पानी सप्लाई में बार.बार रुकावट आने की नौबत नहीं आना चाहिए। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

शहर के दर्जन भर वार्डों में पिछले तीन.चार दिनों से पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। इन वार्डों में कई बार नल नहीं खुलते या नल खुलने पर लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। नल से पानी न मिलने की समस्या के कारण विधायक और महापौर के पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। लगातार शिकायतें मिलने के कारण आज विधायक और महापौर ने शिवनाथ नदी पंप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। यहां पहुंचने पर पता चला कि पंप हाउस में 6 में से 3 मोटर पंप खराब हैं। इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि मेंटेनेंस कार्य की स्वीकृति नहीं हो पाने के कारण काम रुका है। विधायक और महापौर ने इस संबंध में निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से फोन कर इस मामले की जानकारी दी।

विधायक वोरा ने कहा कि 6 में से 3 मोटर पंप खराब होना दुर्भाग्यजनक है। आयुक्त स्वयं पानी सप्लाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें और पानी का संकट न होने देने के लिए नियमित रूप से मेंटेनेंस आदि के कार्य कराएं। पानी सप्लाई बेहद आवश्यक सेवा है। यह व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। आम जनता को पानी के लिए परेशान होने देने की नौबत नहीं आनी चाहिए। हर हाल में पानी सप्लाई व्यवस्था बहाल रहनी चाहिए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने नाराजगी जताते हुए कड़े शब्दों में कहा है कि छोटे.मोटे कार्यों के लिए फाइलें रोकना या लापरवाही करना गलत है। पानी सप्लाई के लिए मोटर पंप आदि के मेंटेनेंस के लिए एक.एक माह तक फाइल रोकने की बजाय तत्काल स्वीकृति लेकर मेंटेनेंस कार्य शुरू कराया जाना चाहिए। भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने साफ कहा है कि शहर में पानी सप्लाई जैसी जरूरी सेवा में लापरवाही का पता चलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए सीधी कार्रवाई की जाएगी।

एनआईए की बड़ी सफलता: पश्चिम बंगाल और केरल में छापेमारी…. अल-कायदा के नौ आतंकी गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता… आने वाले निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी पार्टी… सभी वार्डों में होंगे प्रत्याशी
कैंप क्षेत्र में फायरिंग : एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन से खरीदकर लाए थे देशी कट्टा
एम्स-रायपुर में छठे रोजगार मेले का आयोजन: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने 184 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपे नियुक्ति-पत्र
दुर्ग जिला अस्पताल की नर्स हादसे का शिकार, स्कूटी से फिसली और बाइक की चपेट में आने से मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब पट्टेदार होंगे भूमि स्वामी छत्तीसगढ़ सरकार का एक अहम फैसला… दुर्ग निगम क्षेत्रो में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन एवं भूमिस्वामी हक प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित दुकानदारों ने कई वर्षों से जमा नहीं की निगम में किराए की राशि, नोटिस के बाद कार्रवाई, 9 दुकानें सील
Next Article लगभग 2 लाख रूपए मूल्य के सागौन चिरान की जब्ती, वन विभाग की कार्रवाई लगभग 2 लाख रूपए मूल्य के सागौन चिरान की जब्ती, वन विभाग की कार्रवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?