ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में छह सीजेरियन डिलीवरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में छह सीजेरियन डिलीवरी

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में छह सीजेरियन डिलीवरी
पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में छह सीजेरियन डिलीवरी
SHARE

तीन इमरजेंसी एवं तीन हाई रिस्क इलेक्टिव ऑपरेशन किए गए
लगातार सात घंटों की मेहनत से डॉक्टर्स और ओटी स्टॉफ ने कराया सुरक्षित प्रसव

रायपुर। किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अमूमन सप्ताह में एक या दो सीजेरियन डिलीवरी होती है। लेकिन यदि किसी सीएचसी में एक साथ छह सीजेरियन हों और वो भी तीन इमरजेंसी, तो हर कोई डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ को सेल्यूट करना चाहेगा। दुर्ग जिले के पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को छह सीजेरियन किए गए। तीन मामले तो इमरजेंसी थे। डेट निकल गई थी और बच्चा फंस गया था। बेहद जटिल इन ऑपरेशन्स को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ऐसा संयोग अब तक शायद ही किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ हो। सीएचसी स्तर के किसी अस्पताल में एक दिन में ही छह सीजेरियन डिलीवरी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की सुखद तस्वीर पेश करती है। यह भरोसा जगाती है कि कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं के मुकम्मल इंतज़ाम पहुंच रहे हैं।

पाटन के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि हमने तीन हाई रिस्क इलेक्टिव ऑपरेशन पहले ही प्लान किए हुए थे। अचानक ही तीन और मामले आ गए। हमारा मेडिकल स्टॉफ आश्वस्त था कि वे ये काम सफलतापूर्वक संपन्न कर लेंगे। डॉक्टरों और ओटी स्टॉफ की लगातार सात घंटों की कड़ी मेहनत से सभी छह महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। डॉ. शर्मा कहते हैं कि हमारे मेडिकल स्टॉफ के लिए आज बड़ा दिन है। एक साथ छह सीजेरियन डिलीवरी शायद ही किसी सीएचसी में अब तक हुई होगी। यहां सभी सुविधाएं जुटाई जा रही है। ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने के बाद बहुत सी समस्याएं हल हो गई हैं। संकल्पित डॉक्टरों और समर्पित मेडिकल स्टॉफ के कारण हम यहां बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं।

इमरजेंसी में अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे पति ने बताया कि उसकी पत्नी की पहले सीजेरियन डिलीवरी हुई थी और इस कारण स्वाभाविक था कि यह डिलीवरी भी सीजेरियन ही होगी। लेकिन समय निश्चित नहीं हो पा रहा था। अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और पाटन सीएचसी लाए। उस दौरान डाक्टर यहां दूसरे ऑपरेशन में व्यस्त थे। बीएमओ ने हमें आश्वस्त किया कि किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इस सीएचसी में सीजेरियन के लिए प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ और उपकरण उपलब्ध हैं। डॉक्टरों और स्टॉफ की मेहनत से सुरक्षित प्रसव हुआ। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित प्रसव कराने में लगातार सात घंटों तक सर्जन डॉ. कृष्णा डहरिया एवं उनकी ओटी टीम श्रीमती एस.के. दुबे, अनिता जोशी, रूपा सिन्हा, हेमलता, मनीष चंद्राकर, प्रदीप सिन्हा, आर.एम.ए. एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी तथा पैरामेडिकल स्टॉफ के कड़ी मेहनत की। इमरजेंसी में सेवाएं देने वाले लैब टेक्नीशियन सरस्वती वर्मा, सत्यम श्रीवास, श्वेता भारद्वाज, आपातकालीन दवा प्रबंधन में लगे देशमुख, पोषण यादव, ओटी अटेंडेंट जितेंद्र, गिरिवर और वार्ड बॉय भरत के टीम वर्क से अस्पताल ने आज यह उपलब्धि हासिल की है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 एवं 2020 पदक प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों को नगद राशि देकर किया जाएगा सम्मानित…. 15 सितंबर तक जमा कर सकते है आवेदन
एक्टर सतीश शाह का निधन: टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से हुए थे फेमस
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक: नव नियुक्त अध्यक्ष ने की संगठन की गतिविधियों पर चर्चा…. संगठन को मजबूती प्रदान करने की गई रायसुमारी
राज्य में इसी सत्र से 76 और नये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होंगे
महतारी वंदन योजना : विवाह प्रमाण पत्र की जगह स्वघोषित शपथ पत्र होगा मान्य, 20 फरवरी तक आवेदन अनिवार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था, बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता समाप्त कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था, बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता समाप्त
Next Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा बिग ब्रेकिंग : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, तारीखों का एलान आज, आयोग की 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?