ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से निकालने के लिए शहबाज शरीफ ने लिया बड़ा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से निकालने के लिए शहबाज शरीफ ने लिया बड़ा फैसला

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से निकालने के लिए शहबाज शरीफ ने लिया बड़ा फैसला
पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से निकालने के लिए शहबाज शरीफ ने लिया बड़ा फैसला
SHARE

इस्मालाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के नए बने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सत्ता संभालने के पहले ही दिन बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के सभी सरकारी कर्मचारियों के दो दिन के साप्ताहिक अवकाश के नियम को समाप्त कर दिया है। देश में सरकारी कर्मचारियों को अब एक ही दिन अवकाश मिलेगा। इसके अलावा ऑफिस टाइमिंग भी अब सुबह 10 बजे की बजाय 8 बजे से शुरू होगी। पाकिस्तान के सरकारी सूत्रों का कहना है कि उनका यह फैसला आर्थिक संकट से घिरे देश को बाहर निकालने का एक प्रयास है। शहबाज शरीफ सुबह 8 बजे पीएम ऑफिस पहुंच गए, जबकि कर्मचारी 10 बजे ही पहुंचते रहे हैं।

शहबाज शरीफ के 8 बजे ही पीएम ऑफिस पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि अब से सभी कर्मचारियों के लिए यही टाइमिंग रहेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब सिर्फ रविवार को ही एक साप्ताहिक अवकाश रहेगा। रेडियो पाकिस्तान ने कहा, ‘हम जनता की सेवा करने के लिए आए हैं और ऐसे में एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना है।Ó हालांकि शहबाज शरीफ ने इस मौके पर कर्मचारियों को कुछ राहतें भी दी हैं। उन्होंने कर्मचारियों के लिए पेंशन में इजाफा करने और न्यूनतम वेतन 25,000 रुपये किए जाने का ऐलान किया।

इसके अलावा शहबाज शरीफ ने पीएम बनने के पहले ही दिन आर्थिक जानकारों की मीटिंग बुलाई। इस दौरान उन्होंने देश के सामने मौजूद आर्थिक संकट से निपटने के उपायों को लेकर सुझाव मांगे। इस बीच शहबाज शरीफ की कैबिनेट को लेकर भी चर्चा चल रही है। अब तक इस संबंध में कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पाक मीडिया का कहना है कि बिलावल भुट्टो जरदारी को विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता राणा सनुल्लाह को गृह मंत्री और मरियम नवाज को सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक आज शाम तक शहबाज शरीफ कैबिनेट के नाम तय हो सकते हैं। इमरान खान की जगह पर पीएम बनने वाले शहबाज शरीफ को कुशल प्रशासक के तौर पर पाकिस्तान में ख्याति प्राप्त है। वह पंजाब के सबसे लंबे वक्त तक सीएम रहे हैं। उनके बड़े भाई नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि ईद के बाद वह स्वदेश लौट सकते हैं।

कर्मचारियों की मनमानी पर बिफरे आयुक्त…. बिना आवेदन के छुट्टी, कार्यालय आने के बाद भी नहीं कर रहे हस्ताक्षर
अच्छी पहल: अब मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय से आम लोग भी करा सकेंगे अपने नए भवनों की गुणवत्ता जांच… छत्तीसगढ़ शासन ने दी अनुमति… जाने क्या है शासन की गाइडलाइन
प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने भिजवाई स्पेशल गाड़ी, एक्ट्रेस ने कहा- बेस्ट पति
पुलवामा के गोसू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
निर्भया केस: फांसी घर तैयार, पवन को बुलावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, पीडीपी के तीन नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, लगाया यह आरोप पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को किया गया नजरबंद, जानें क्या मामला
Next Article अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही, खेत का प्लाटिंग करने बनाई सड़क, आयुक्त ने सड़क उखड़वाया एमआईसी में आधा दर्जन प्रस्ताव पारित, डुंडेरा में बनेगा रिसाली निगम का पहला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?