ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान की तीसरी जीत से भारत का रास्ता साफ, अब नहीं होगा रन रेट का फेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

पाकिस्तान की तीसरी जीत से भारत का रास्ता साफ, अब नहीं होगा रन रेट का फेर

By @dmin
Published: October 30, 2021
Share
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान, विराट की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान, विराट की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/दुबई (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्डकप 2021 में पाकिस्तान की टीम ने लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया है। पाकिस्तान ने पांच विकेट से अफगानिस्तान को मात दी है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान का सेमीफाइनल में लगभग पहुंच चुकी है और यह टीम दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर भी रहेगी। वहीं दूसरे स्थान के लिए भारत और न्यूजीलैंड प्रबल दावेदार हैं। रविवार को इन दोनों टीमों के बीच मैच होना है और जो भी टीम जीतेगी, उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। अगर पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ हार जाती तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती थी और मामला नेट रन रेट में भी उलझ सकता था।

दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ही बड़ी टीमें हैं। ऐसे में हम मानकर चल रहे हैं कि ये तीनों टीमें बाकी तीन टीमों अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ अपने सभी मैच जीत लेंगी। इसी आधार पर आगे के समीकरण बताए गए हैं। 

  • अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराती है तो पाकिस्तान टीम के 10 अंक होंगे और वह दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर रहेगी। वहीं, भारत आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगा। न्यूजीलैंड के छह अंक रहेंगे। ऐसे में पाकिस्तान और भारत की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। इस स्थिति में भारत का सामना ग्रुप-1 में टॉप पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप-1 में टॉप पर रहने की दावेदार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम है।
  • अगर न्यूजीलैंड भारत को हरा देता है तो पाकिस्तान की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। यह टीम 10 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी और पहले ग्रुप की दूसरी टीम का सामना करेगी। वहीं भारत के छह अंक रहेंगे और वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा, जबकि न्यूजीलैंड के पास आठ अंक होंगे और यह टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

पाकिस्तान के हारने पर क्या होता ?
अगर पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान से हार जाती तो अफगानिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचने की दावदार बन जाती। ऐसे में यदि भारत अफगानिस्तान को हरा भी देता तब भी अफगानिस्तान अपने बाकी मैच जीतकर सेमीफाइनल की रेस में बनी रहती और मौजूदा समय में अफगानिस्तान का रन रेट जैसा है, उस हिसाब से वह बराबर अंक होने पर भारत से पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती।

भारत का शेड्यूल अब क्या है?
भारत को अब 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड, 3 नवंबर को अफगानिस्तान, 5 नवंबर को स्कॉटलैंड से और 8 नवंबर को नामीबिया से भिडऩा है। भारत के लिए सबसे मुश्किल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ है। टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाई है। हालांकि पिछले पांच सालों में भारत का रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ काफी बेहतर रहा है। 

अफगानिस्तान के लिए उलटफेर करना मुश्किल
अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में जिस तरह से स्कॉटलैंड को हराया था उसके बाद इस टीम से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान ने मैच अपनी मु_ी से जाने दिया। अफगान टीम ने वही गलतियां दोहराई जो एक कम अनुभव वाली टीम करती है। इस टीम के खिलाड़ी दबाव में आए और कई कैच छोड़े, जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तान ने मैच जीत लिया। अब अफगान खिलाडिय़ों का मनोबल गिरा हुआ रहेगा और आने वाले मैचों में अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ भी मुश्किल होगी। हालांकि उलटफेर की संभावना अब कम है, लेकिन दोनों टीमों को अफगानिस्तान से सावधान रहना होगा। 

दूसरे नंबर पर रहे तो दूसरे ग्रुप की टॉप टीम से भिडऩा होगा
भारत के दूसरे स्थान पर रहने पर उन्हें ग्रुप-1 की टॉप पर रहने वाली टीम से भिडऩा होगा। ग्रुप-1 में इसकी दावेदार दो टीमें हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया। वार्नर के फॉर्म में लौटने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम भी लय पकड़ रही है। वहीं इंग्लैंड फिलहाल उस ग्रुप में सबसे मजबूत टीम है। उनका पहले नंबर पर रहना तय माना जा रहा है। भारत इंग्लैंड को वार्म अप मैच में हरा चुका है। ऐसे में टीम एकबार फिर उन्हें हराकर फाइनल में जगह बना सकती है।

विशेष लेख: होगा हर घर नल,मिलेगा शुद्ध जल, मिशन अमृत से बदलेगा कल…. बड़ी जल प्रदाय योजनाओं को समय पर पूरा करने का लक्ष्य
16 महीने बाद एक बार फिर बजी स्कूल की घंटी: स्कूल शिक्षा मंत्री ने बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत… स्कूलों में शुरू हुई की कक्षाएं
छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष: जिला कांग्रेस ने किया सरकार की योजना से लाभान्वित लोगों व वरिष्ठजनों का सम्मान
राज्य में महिलाओं को उद्योग, व्यवसाय एवं व्यापार में मिलेगा बढ़ावा, योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श शुरू
856 स्कूलों की बदली तस्वीर, मिला बेहतर शैक्षणिक माहौल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Home Minister Tamradhwaj Sahu's birthday: Minister Tamradhwaj आर्यन की जेल से रिहाई: 27 दिन बाद जेल से बाहर आए आर्यन…. लेने पहुंचे शाहरुख खान के बॉडीगार्ड
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग रेल का खेल: ट्रेन का नाम बदला… नंबर के आगे जीरो जोड़ा, किराया कर दिया दोगुना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?