ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांचवी हेरिटेज वॉक के साथ संपन्न हुई रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय, छत्तीसगढ़ के इतिहास-विरासत और संस्कृति से हुए रूबरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

पांचवी हेरिटेज वॉक के साथ संपन्न हुई रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय, छत्तीसगढ़ के इतिहास-विरासत और संस्कृति से हुए रूबरू

By Om Prakash Verma
Published: December 24, 2023
Share
पांचवी हेरिटेज वॉक के साथ संपन्न हुई रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय, छत्तीसगढ़ के इतिहास-विरासत और संस्कृति से हुए रूबरू
पांचवी हेरिटेज वॉक के साथ संपन्न हुई रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय, छत्तीसगढ़ के इतिहास-विरासत और संस्कृति से हुए रूबरू
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय द्वारा हेरिटेजवाला, प्रोजेक्ट गेटआउट और अगोरा इकोटूरिज्म के संयुक्त सहयोग से विगत 26 नवंबर 2023 से प्रारंभ होकर रायपुर के विभिन्न स्थलों को केंद्रित कर प्रत्येक रविवार पांच हेरिटेज वॉक की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा था। जिसके अंतर्गत आज रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय की पंचम एवं आखिरी वॉक रविवार 24 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ के इतिहास, विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने के लिए रायपुर में हर रविवार को हेरिटेज वॉक की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही थी जिसका आज समापन आज हुआ। पांचवी वॉक की थीम मैरी क्रिसमस ‘ के साथ सेंट पॉल कैथेड्रल से शुरू हुई, जो सालेम स्कूल, डायोसेस बिल्डिंग, चैपल बिल्डिंग, प्रेसबाइटर हाउस, फ्रीमेसन हॉल जैसे स्थानों को कवर करते हुए सन 1864 निर्मित बिशप बंगलो पर समाप्त हुई।

हेरिटेजवाला के संस्थापक शिवम त्रिवेदी ने प्रतिभागियों को शहर की विरासत के साथ-साथ उनसे जुड़ी कहानियाँ, छत्तीसगढ़ में मिशनरी की शुरुआत की कहानी, विश्रामपुर चर्च की कहानी, सालेम स्कूल एवं राज्य में बालिका शिक्षा के उद्गम, सन 1911 निर्मित फ्रीमेसन हॉल एवं उसकी रहस्यमय कहानियों के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट गेटआउट की संस्थापक सुश्री सृष्टि त्रिवेदी, अगोरा ईकोटूरिज्म के संस्थापक भाग्येश दुबे एवं पर्यटन मंत्रालय की तरफ़ से छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय प्रबंधक मयंक दुबे द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और निकट भविष्य में भी इस तरह के आयोजन के लिए चर्चा की गई।

प्रत्येक हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को रेस्पोंसिबल एवं सस्टेनेबल पर्यटन के प्रति जागरूक किया जाता है एवं ट्रेवल फॉर लाइफ की शपथ भी दिलायी जाती है और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने व प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आज आयोजित वॉक का समापन बिशॉप बंगलो में अमृता पाठक द्वारा मिशनरी एवं क्रिस्टियानिटी के कहानी एवं महक राजपाल द्वारा एक खूबसूरत गीत के सत्र के साथ हुआ।

CG News : नारायणपुर में पुलिस ने उड़ाया नक्सल कैंप, दो माओवादी भी गिरफ्तार
बिग ब्रेंकिंग: छत्तीसगढ़ में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मई से.. कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन के कारण अनुपस्थित परीक्षार्थियों के लिए होगी यह व्यवस्था
5 अगस्त को रिलीज होगा जागेश और साक्षी का छत्तीसगढ़ी एल्बम ‘दिल दीवाना होंगे’
दुर्ग के चिखली गांव में भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्ट्रक्चर, 13 मजदूर दबे
लीज डीड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह से वैध, बीएसपी के अधिकारी कर्मचारी को मिलेगा लोन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की है तैयारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की है तैयारी
Next Article Bhilai Breaking : बेतरतीब पार्किंग व सड़क पर दुकान लगाने वालों पर बरसे विधायक रिकेश… दे डाली बड़ी चेतावनी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?