ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का कहर, बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में तबाही, उफान पर नदियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का कहर, बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में तबाही, उफान पर नदियां

By @dmin
Published: July 11, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के कई राज्यों में आसमान जमकर बरस रहा है। भारी बारिश के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, असम समेत कई राज्यों में तबाही का मंजर है। असम में बाढ़ ने तो सैकड़ों जिंदगी लील ली है। गुजरात में भारी बारिश की धार में कई सड़कें और पुल बह गए। कई राज्यों में लोग बेघर हो गए। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तो कई खतरे के निशान के करीब हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर,केरल, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है।

तेलंगाना के भद्राचलम में लगातार भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी उफन पड़ी है। तेलंगाना राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने जिला कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा है।

गुजरात के नवसारी और वलसाड जिले में 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, छोटा उदयपुर जिले में लगातार भारी बारिश से पुल का एक हिस्सा गिर गया। जबकि गुजरात के तापी जिले के पांचोल और कुम्भिया गांवों को जोडऩे वाला पुल बारिश की धार में बह गया। दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में नदियां खतरनाक स्तर को पार कर चुकी हैं इस कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। नवसारी और वलसाड जिले में 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, छोटा उदयपुर जिले में लगातार भारी बारिश से पुल का एक हिस्सा गिर गया।

भारी बारिश के बीच आईएमडी ने रविवार को केरल के चार जिलों में दिनभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने शाम 4 बजे उत्तरी केरल के जिलों कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल में भारी बारिश के बाद चार मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में बैंक से लेकर कई दुकानें थीं। अमरनाथ गुफा मंदिर के पास भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 16 हो गई। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को कहा कि एक जून से महाराष्ट्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 76 लोगों की मौत हुई है और उनमें से नौ की मौत पिछले 24 घंटों में हुई है। महाराष्ट्र के नाशिक शहर में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

भिलाई तेलगा समाज के उगादी मिलन समारोह में दक्षिण भारतीय व्यंजनों की बिखरी खुशबू, महिलाओं ने सजाई पूजा की थाल
भिलाई के उद्योगपति से 63 लाख से ज्यादा की ठगी, राजस्थान के कारोबारियों ने लगाया चूना
सुकमा में दो हार्डकोर नक्सलियों सहित 16 नक्सलियों ने किया सरेण्डर, 8-8 लाख के इनामी भी शामिल
मंत्री टीएस सिंहदेव ने हजारों फीट से लगाई छलांग: पैराग्लाइडिंग और पैराजंपिंग का लिया आनंद
जनहितैषी कार्यों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करें: मंत्री ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से लौटे परिजनों पर की गई पुष्प वर्षा, गूंजा लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय अमर रहें का नारा
Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: 2030 तक जेल में ही रहेगा गैंगस्टर अबू

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?