ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहले ही सीन से घर-घर में छा गए थे पर्ल वी पुरी, सिर्फ एक गलती पड़ गई करियर पर भारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पहले ही सीन से घर-घर में छा गए थे पर्ल वी पुरी, सिर्फ एक गलती पड़ गई करियर पर भारी…

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
SHARE

छोटे पर्दे पर सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत करने वाले पर्ल वी पुरी आज टेलीविजन इंडस्ट्री पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता पर्ल 10 जुलाई यानी आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने से पहले पर्ल ने बतौर मॉडल भी काम किया और फिर छोटे पर्दे पर डेब्यू के बाद वह घर-घर में पहचाने गए। हालांकि अभिनेता का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उन्होंने गर्लफ्रेंड की वजह से अभिनय की ओर रुख किया था और उनका फैसला सही भी रहा। पर्ल ने अपने करियर और जिंदगी में जहां अच्छा समय देखा तो वहीं कुछ वक्त उनके लिए बुरे सपने की तरह रहा। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Contents
  • टीवी की दुनिया से मिली पहचान
  • पहले सीरियल से ही पहचाने गए पर्ल
  • पर्ल की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर

पर्ल वी पुरी के के पिता एक बिजनेसमैन थे और इसलिए वह चाहते थे कि उनका बेटा भी व्यवसाय में उनका साथ दे, लेकिन पर्ल ने अभिनय की दुनिया को चुना। इस बारे में अभिनेता पर्ल वी पुरी ने एक बार मीडिया बातचीत में खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बड़ी फैन थी और वही चाहती थीं कि पर्ल अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाएं। इसी वजह से पर्ल अपने पिता की मर्जी के खिलाफ तक चले गए थे और मुंबई आ गए। हालांकि जब पर्ल अपना मुकाम बना चुके थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड का कहना था कि वह अभिनय छोड़ दें, लेकिन पर्ल ने अपने करियर से समझौता नहीं किया और इस तरह से उनकी रिलेशनशिप खत्म हो गई।

टीवी की दुनिया से मिली पहचान

मुंबई आने के बाद अभिनेता पर्ल के असली इम्तिहान की शुरुआत हुई और हर कलाकार की तरह उन्हें भी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने शुरुआत में विज्ञापनों में काम किया, वहीं एक दो फिल्मों में काम करने के बाद जब पहचान नहीं मिली तो पर्ल ने टीवी की दुनिया की ओर रुख किया। जहां न सिर्फ वह अपने अभिनय बल्कि गुड लुक्स के लिए भी पहचाने गए।

पहले सीरियल से ही पहचाने गए पर्ल

बतौर मॉडल काम कर चुके पर्ल वी पुरी ने मुख्य कलाकार के रूप में छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘फिर भी न माने बद्तमीज़ दिल से की थी। हालांकि यह सीरियल ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन अपने लुक्स की वजह से पर्ल वी पुरी पहले सीरियल से ही पहचाने जाने लगे थे। एक्टर पर्ल सबसे ज्यादा पॉपुलर एकता कपूर के शो ‘नागिन 3Ó से हुए। इस शो से वह माहिर की भूमिका में नजर आए थे।

पर्ल की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर

अभिनेता पर्ल के लिए साल 2021 बेहद मुश्किलों भरा रहा। दरअसल उनके ऊपर एक नाबालिग से रेप का आरोप था और इसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इसी दौरान पर्ल की मां भी कैंसर से जूझ रही थी। इस दौरान अभिनेता बुरी तरह टूट गए थे और यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया तक से खुद को दूर कर लिया था। फिलहाल अब वह सभी आरोपों से बरी हो चुके हैं, लेकिन इससे उनकी निजी जिंदगी के साथ ही करियर पर भी बुरा प्रभाव पड़ा और वह लंबे से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं। अब चर्चा है कि वह जल्दी ही छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं।

ओवरलोड सवारी वाहनों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 50 ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का चालान
इंग्लैंड के भारत दौरे का एलान: तीन शहरों में होंगे चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे मैच…. अहमदाबाद के मोटेरा में होगा डे-नाईट टेस्ट
नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता
बड़ा हादसा, बच्ची को बचाने में कुएं में गिरी भीड़, अबतक 4 की मौत, बचाव कार्य जारी
अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर हमला, पूरे इलाके को किया गया सील, हमलावरों की तलाश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जब गीता मां ने राघव का स्लो मोशन देख कर दिया था रिजेक्ट, पब्लिक ने बदली कॉकरोच की किस्मत…
Next Article आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है इन विटामिन्स का सेवन…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?