ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहली बार खेत में लगे सोलर पंप से पानी निकला तो किसान हुए भावुक, पानी को हाथ जोड़ किया प्रणाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पहली बार खेत में लगे सोलर पंप से पानी निकला तो किसान हुए भावुक, पानी को हाथ जोड़ किया प्रणाम

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
पहली बार खेत में लगे सोलर पंप से पानी निकला तो किसान हुए भावुक, पानी को हाथ जोड़ किया प्रणाम
पहली बार खेत में लगे सोलर पंप से पानी निकला तो किसान हुए भावुक, पानी को हाथ जोड़ किया प्रणाम
SHARE

मसाहती सर्वे से तीन पीढिय़ों का इंतज़ार हुआ खत्म
अबूझमाड़ में आजादी के 75 साल बाद पहुँची सरकारी योजना तो खुशी से झूम उठे आदिवासी किसान

रायपुर। इस ऐतिहासिक पल का गवाह हर कोई बनना चाहता था । ओरछा के सुमन लाल उसेंडी के खेत में गांव के सभी लोग इक_ा हो गये थे । सोलर पंप का बटन जैसे ही दबा, सब एकटक पानी के पाईप पर निहारने लगे । करीब 30 सेकेंड के इंतजार ने सबकी धड़कन बढ़ा दी । एकाएक पानी के पाइप में हलचल हुई और तेजी से पानी की धार निकल पड़ी । यहां पानी की धार खेत में अपना रास्ता बना रही थी वहीं आदिवासी किसान खुशी से झूम उठे और दोनों हाथ जोड़कर पानी को प्रणाम करने लगे । अबूझमाड़ क्षेत्र में आजादी के 75 साल बाद कोई शासकीय योजना पहुँची तो आदिवासी किसानों की खुशी का ठिकाना ना रहा । अब तक इस क्षेत्र के किसान खेती के लिए सिर्फ मानसून पर निर्भर रहते थे लेकिन अब सालभर अन्य फसलें भी ले सकेंगे ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नारायणपुर जिला प्रशासन अधिसूचित 246 गांवों का मसाहती सर्वे करा रहा है, जिससे पता चल सके कि किसके खेत की सीमा कहां तक है । नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया अब तक 58 गांवों का सर्वे हो गया है जिनके 2500 किसानों को मसाहती खसरा वितरित हो चुका है । इस सर्वे से राजस्व रिकॉर्ड बनाने में सहायता मिलेगी और शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुँच पायेगा। किसानों को केसीसी का वितरण भी किया जा रहा है जिससे वे अब बैंक से लोन भी ले पाएंगे ।

सर्वे से किसानों को ये लाभ – घने जंगलों और ऊँचे पहाड़ों के बीच प्रकृति की गोद में 5 हजार वर्ग किलोमीटर में अबूझमाड़ बसा है। जिसके बारे में अब तक कहा जाता रहा कि इस इलाके को कोई बूझ नहीं पाया यानि समझ नहीं पाया । यही वजह रही कि आजादी के 75 साल बाद भी यहाँ सरकारी योजनाएं नहीं पहुँच पायीं । लेकिन अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तेजी से सर्वे किया जा रहा है । मसाहती खसरा मिलने से किसानों का सोसायटी में पंजीयन हो सकेगा और धान बेच पाएंगे । किसानों के खेत मे अब डबरी निर्माण, सिंचाई हेतु सोलर पंप की सुविधा , कृषि एवं उद्यानिकी की योजनाओं का लाभ मिल पायेगा । कृषि विभाग से अब किसानों को विभिन्न फसलों के बीज वितरण के साथ-साथ मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। किसानों के खेत में ड्रीप लाईन बिछायी जा रही है ।

गोबर का ढेर. निगम की कार्रवाई: बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही, खटाल मालिकों पर दोहरा मार… ईंधन खर्च व श्रमिकों की मजदूरी, होगी वसूली
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
शेयर बाजार: 53 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
6 वीं के छात्र ने बालक आश्रम में लगाई फांसी, वो तो गनीमत रही चपरासी ने देख लिया, नहीं तो…
कोरोना संकट: छुट्टी से लौट रहे बीएसएफ जवानों को क्वारंटीन करने अतिरिक्त भवन चिन्हांकित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक दिवसीय प्रौद्योगिकी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एक दिवसीय प्रौद्योगिकी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Next Article मदद: मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया आदिवासियों के सांस्कृतिक शैक्षणिक आर्थिक विकास की समग्र सोच को लेकर कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?