ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परीक्षा के तनाव को नियंत्रित रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

परीक्षा के तनाव को नियंत्रित रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन…

By Sonu Sahu
Published: February 18, 2023
Share
SHARE

छात्राओं की फाइनल परीक्षा का समय अब नजदीक आ रहा है और अगले कुछ दिन छात्रों के लिए तनावपूर्ण हो सकते हैं। परीक्षा का कुछ हद तक तनाव छात्रों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन अगर यह नियंत्रण से बाहर हो जाए तो इससे प्रदर्शन खराब भी हो सकता है। आइए आज ऐसे पांच खाद्य पदार्थ जानते हैं, जिनके सेवन से परीक्षा के तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिल सकती है।

Contents
  • फल और सब्जियों का सेवन करें
  • दही का सेवन भी है जरूरी
  • डार्क चॉकलेट का सेवन करें
  • कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों को करे डाइट में शामिल
  • मेवे और बीज भी हैं मददगार

फल और सब्जियों का सेवन करें

फल और सब्जियां विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से तनाव कम होता है और ये छात्रों के दिमाग को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में जामुन, पत्तेदार साग और खट्टे फल जैसे सभी प्रकार के मौसमी फल और सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा आपको आलू का सेवन अधिक करने से बचना चाहिए।

दही का सेवन भी है जरूरी

परीक्षा से पहले अक्सर अभिभावक अपने बच्चों को दही-शक्कर खिलाते हैं। दरअसल, इसके पीछे भी एक कारण है। परीक्षा से पहले ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है, जो आपको पेट से संबंधित समस्याओं से बचाने और आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हों। दही में बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में माइक्रोबायोम को संतुलित करने में मदद करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

डार्क चॉकलेट का सेवन करें

डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होता है। यह दिमाग में सुधार और तनाव को कम करने में मददगार होता है। इसमें थियोब्रोमाइन भी मौजूद होता है, जो शरीर को आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद फेनिलथाइलामाइन शरीर के हैप्पी हार्मोन एंडोर्फिन के उत्पादन को बढ़ा देता है, जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट में मौजूद कैफीन आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों को करे डाइट में शामिल

कार्बोहाइड्रेट शरीर और दिमाग को ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे परीक्षा के दौरान तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। यह मूड को बदलने वाले सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को तेज कर सकता है। साबुत अनाज, फल और सब्जियां कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट युक्त होती हैं, जो आमतौर पर साधारण कार्बोहाइड्रेट से बेहतर होते हैं। इनके सेवन से छात्रों को तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

मेवे और बीज भी हैं मददगार

मेवे और बीज मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन ई जैसे कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे स्वस्थ वसा होते हैं, जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनके सेवन से पेट भी देर तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। इसके लिए अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज या सूरजमुखी के बीज शामिल करें।

17 करोड़ से होगा कोसानाला का विकास व सौंदर्यीकरण: महापौर व आयुक्त ने निरीक्षण कर जानी कार्ययोजना
केजीएफ चैप्टर 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन से यश ने जीता सबका दिल…
लद्दाख बॉर्डर पर भारत के खिलाफ चीन ने तैनात किए रोबोट, जवान नहीं सह पा रहे सर्दी की मार
भिलाई में रथयत्रा की धूम : विधायक देवेंद्र यादव ने मंदिर पहुंचकर की सहपरिवार पूजा अर्चना
सीएम बघेल ने की थी प्रधानमंत्री से 20 फीसदी आक्सीजन का औद्योगिक उपयोग के लिए अनुमति… केन्द्र सरकार ने मांगा प्रस्ताव… सरकार ने अनुमति के लिए भेेजा प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
Next Article छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, सीएम बघेल जाएंगे कौही और राजिम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?