ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पम्मी का किरदार: यह रोल मुझे बहुत मेहनत से मिला, मैंने 10 किलो वजन बढ़ाया था: अदिति पोहनकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पम्मी का किरदार: यह रोल मुझे बहुत मेहनत से मिला, मैंने 10 किलो वजन बढ़ाया था: अदिति पोहनकर

By @dmin
Published: August 10, 2022
Share
SHARE

पम्मी पहलवान के किरदार से फेमस हुईं अदिति पोहनकर अपने काम से इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इनकी वेब सीरीज शी का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। अदिति ने अपने करियर, किरदार और सोशल लाइफ पर बात की।

Contents
  • पम्मी के किरदार की खूब तारीफ हो रही यह रोल कैसे मिला?
  • भूमि और पम्मी का किरदार से अदिति असल जिंदगी में कितनी सिमिलर हैं?
  • थिएटर शो से पहली फिल्म मिली थी, क्या अब भी थिएटर करती हैं?
  • निशिकांत कामत, प्रकाश झा और शूजित सरकार के साथ काम किया तीनों के सेट का माहौल कैसा होता हैं?
  • अदिति सोशली कितनी एक्टिव हैं?

पम्मी के किरदार की खूब तारीफ हो रही यह रोल कैसे मिला?

पम्मी का किरदार बहुत मुश्किल से मिला है। मैंने 10 किलो अपना वजन बढाया। प्रकाश सर ने मुझसे कहा, क्या तुम बढा पाओगी? मैंने कहा अगर आपको मुझ पर यकीन है तो मै बढ़ा लूंगी। इसके बाद मैंने जिम, ट्रनिग और मेहनत की, जैसे-जैसे शूटिंग का समय पास आया तब तक मैंने साढ़े नौ किलो वजन अपना बढ़ा लिया था। इसीलिए मुझे यह रोल बहुत मुश्किलों से मिला, लेकिन मुझे इसकी खुशी है कि जो मेहनत मैंने की उसका बेनिफिट मुझे मिला।

भूमि और पम्मी का किरदार से अदिति असल जिंदगी में कितनी सिमिलर हैं?

मैं असल जीवन में भी बिल्कुल भूमि और पम्मी के जैसी ही हूं। मैं इनोसेंट भी हूं और उसी समय में करेजेस भी हूं, इन दोनों किरदारों से भी यही सीखा है। लोग बोलते हैं कि तुम लड़की हो, इस चीज को कैसे कर पाओगी। इस तरह की चीजें सुनने के बाद, आप अपने आप पर शक करने लगते हो कि यह काम कर पाओगे कि नहीं। उस वक्त जो भूमि और पम्मी ने जो सिखाया है, उसको हमेशा अप्लाई करती हूं।

थिएटर शो से पहली फिल्म मिली थी, क्या अब भी थिएटर करती हैं?

अब खैर मैं कर नहीं रही हूं, क्योंकि मुझे कोई ले नही रहा। मैं थोड़ा बिजी हो गई हूं रिहर्सल करने का समय नहीं है। लोग कहते हैं अगर कास्ट किया तो तुम शो नहीं कर पाओगी, इसीलिए कोई मुझे ले नहीं रहा। कोई कास्ट करेगा तो मैं जरूर करूंगी।

निशिकांत कामत, प्रकाश झा और शूजित सरकार के साथ काम किया तीनों के सेट का माहौल कैसा होता हैं?

तीनों डायरेक्टर मेरे लिए बराबर हैं। क्योंकि तीनों ही एक्टर को अपना इनपुट रखने का समय देते हैं और खुद भी बताते हैं कि यहां ये करना चाहिए। प्रकाश सर कहते हैं कि तुम करो फिर देखते हैं। तीनों के ही सेट में हमेशा से मुझे छूट मिली है।

अदिति सोशली कितनी एक्टिव हैं?

आजकल मैं सोशली बहुत एक्टिव हूं। आप देखिए मेरा सोशल मीडिया, फॉलो करिए मुझे। एक्टिव होने के बाद मुझे पता चला कि लोग आपको इतना प्यार देते हैं, इसीलिए मैं अब सोशल मीडिया यूज करने लगी हूं। मेरी तारीफ हो रही है, मुझे बहुत मजा आ रहा है।

ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनवाया और कर दिया वायरल, युवती की शिकायत पर पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश 
सामंथा रुथ प्रभु अल्लू अर्जुन के साथ स्पेशल डांस नंबर करती आएंगी नजर…
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने की सीएम साय से मुलाकात
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार के पार: पिछले 24 घंटों में सामने आए 285 नए मामले, 6 की मौत, 227 डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ी भाषा में है हमारी पीढ़ियों का ज्ञान, अंग्रेजी के साथ छत्तीसगढ़ी भी फर्राटे से बोलें तब बनेगी बात: सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 294 # 10 august 2022
Next Article नागा चैतन्य ने किया अपने टैटू को लेकर खुलासा: बोले- ये मेरी और सामंथा की वेडिंग डेट मोर्स कोड में लिखी हुई है
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?