ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्रकार को राष्ट्रपति से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दीं लात-मुक्कों की बौछार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पत्रकार को राष्ट्रपति से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दीं लात-मुक्कों की बौछार

By @dmin
Published: November 1, 2021
Share
पत्रकार को राष्ट्रपति से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दीं लात-मुक्कों की बौछार
पत्रकार को राष्ट्रपति से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दीं लात-मुक्कों की बौछार
SHARE

ब्रासीलिया (एजेंसी)। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो से जी-20 समिट पर सवाल पूछना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। पत्रकार ने सुरक्षाकर्मी पर हिंसा का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार पत्रकार ने जैसे ही राष्ट्रपति बोल्सोनारो से जी-20 समिट में भाग नहीं लेने का कारण जानने की कोशिश की वैसे ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भड़क गए और पत्रकार पर लात-घूसों की बौछार कर दी।

फर्जी खबर चलाता है पत्रकार: बोल्सोनारो  
वहीं इस हमले पर जवाब देते हुए राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कहा कि यह पत्रकार मेरे साथ लंबे समय से गलत व्यवहार करता आया है और फर्जी खबर भी चलाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से आप किसी व्यक्ति की छवि को खराब नहीं कर सकते। राष्ट्रपति ने कहा कि जी 20 की घटनाओं के वीडियो को भी तोड़मरोड़ कर पेश किया गया जिसमें कोई सच्चाई नहीं थी। रोम में बीच सड़कों पर कोरोना महामारी से निपटने के लिए उनकी कड़ी आलोचना की गई। आलोचकों ने उन्हें नरसंहारक तक कह डाला। यह कैसी पत्रकारिता है।

समाचार पत्र ओ ग्लोबो ने राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मी पर लगाए आरोप
समाचार पत्र ओ ग्लोबो ने बताया कि राष्ट्रपति से सवाल पूछने के बाद टीवी ग्लोबो के प्रसारण पत्रकार लियोनार्डो मोंटेरो के पेट में घूंसा मारा गया और सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्का दिया गया। पत्रकार ने बस यह सवाल किया था कि रविवार को किसी भी जी -20 कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुए? इसी बात पर सुरक्षाकर्मी भड़क गए और पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। यूओएल पत्रकार जमील चाडे द्वारा जारी वीडियो मे देखा जा सकता है कि कैसे सुरक्षा कर्मचारी पत्रकार को धक्का देते हैं और बोल्सोनारो पत्रकारों पर गाली-गलौज करते हैं।

कोरोना महामारी को लेकर बोल्सोनारो हैं विवादों में
गौरतलब है कि ब्राजील में कोरोना से छह लाख से अधिक लोग मारे गए हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा टैली है। हालांकि इन मौतों के बावजूद बोल्सोनारो ने वायरस की गंभीरता पर सवाल उठाया है। इतना ही नहीं उन्होंने लॉकडाउन से परहेज किया है। खुद वैक्सीन भी नहीं लगवाया। इसके बाद एक सीनेट पैनल ने सिफारिश की है कि उसे महामारी से निपटने से संबंधित नौ अपराधों के लिए दोषी ठहराया जाए, जिसमें मानवता के खिलाफ अपराध भी शामिल हैं।

800 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत
तकनीक ने बदले रिश्तों के मायने..
लोकसभा ने दी चुनाव संशोधन बिल को मंजूरी, वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने का है प्रस्ताव
क्या तोड़कर नहीं खानी चाहिए दवाईयां, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट…
बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट… बीते 24 घंटों में सामने आए 32 नए केस…. 11 हजार 869 सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.27 छत्तीसगढ़ में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट… बीते 24 घंटों में सामने आए 32 नए केस…. 11 हजार 869 सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.27
Next Article दिवाली से पहले सख्ती: 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक एयरलाइंस कंपनी ने की ‘नो-क्रैकर’ की अपील, कॉक ब्रांड बोली- आपके प्लेन ग्रीन पेट्रोल से चलते हैं क्या?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?